
जब से ओटीटी का दौर शुरू हुआ है, अक्सर दर्शकों के बीच इस बात की चर्चा होती रहती है कि ओटीटी पर नया देखने के लिए क्या है? आए दिन ओटीटी पर नई सीरीज दस्तक देती रहती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों का ध्यान खींचने और तारीफें हासिल करने में सफल हों। इस बीच हम आपको 9 एपिसोड वाली, 5 साल पुरानी एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और अब जाकर इसका दूसरा सीजन आ रहा है और वो भी ओटीटी पर। हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे बड़े डिजिटल क्रिएटर्स में से एक भुवन बाम की चर्चित सीरीज ‘ढिंढोरा’ की, जिसके दूसरे सीजन के साथ भुवन बाम अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
ऑन-स्क्रीन फैमिली के साथ आ रहे भुवन बाम
भुवन बाम एक बार फिर अपनी ऑन-स्क्रीन फैमिली के साथ दर्शकों के बीच दस्तक दे रहे हैं और वो भी ओटीटी पर। भुवन बाम की चर्चित सीरीज ‘ढिंढोरा’ 2021 में आई थी और अब इसके दूसरे सीजन की तैयारी पूरी हो गई है। लेकिन, ट्विस्ट ये है कि इस बार भुवन बाम सीधे ओटीटी पर दस्तक दे रहे हैं। पिछले दिनों ही नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया था, जिसमें भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ का नाम भी शामिल था। इस ऐलान के साथ ही भुवन बाम के फैंस खुश हो गए और अब दर्शकों के बीच इस कॉमेडी सीरीज का इंतजार है।
नेटफ्लिक्स पर हुआ ढिंढोरा 2 का ऐलान
नेटफ्लिक्स ने पिछले दिनों ही ‘ढिंढोरा 2’ का ऐलान किया था। नेटफ्लिक्स ने फरवरी में अपना एंटरटेनमेंट का पिटारा खोला, जिसमें ढिंढोरा 2 का नाम भी शामिल था और ये देखकर भुवन बाम के फैंस खुश हो गए और अब इस सीरीज को देखने के लिए उतावले हुए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इसकी स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान नहीं किया है। भुवन बाम ने पिछले दिनों सीजन 2 का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे उनके फैंस और फॉलोअर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
भुवन बाम के पोस्ट ने मचाई हलचल
पिछले दिनों भुवन बाम ने ढिंढोरा 2 का टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ‘सिलवा लो अपना फटा पजामा, क्योंकि मिल बैठेंगे तीन यारः नेटफ्लिक्स, ढिंढोरा और मामा। ढिंढोरा 2 जल्द आ रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ बता दें, ढिंढोरा 5 साल पहले यूट्यूब पर भुवन बाम के चैनल पर रिलीज हुआ था। इस सीरीज के कुल 9 एपिसोड थे और यूट्यूब पर इसे 500 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8.8 रेटिंग मिली है। ऐसे में अब दर्शकों के बीच इस सीरीज का इंतजार और भी तेज हो गया है।
ये भी पढ़ेंः धुरंधर 2 की सफलता के बाद 7वें आसमान पर रणवीर का स्टारडम, दीपिका संग निकले बाहर, 1 झलक को बेकाबू हुए फैन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



