
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस से कनेक्टेड जरूर रहती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी मालती के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच बिपाशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैन हैरान और कन्फ्यूज हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ज्यादातर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि बिपाशा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वीडियो में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी भी नजर आ रही हैं।
करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ आउटिंग पर निकलीं बिपाशा
दरअसल, बिपाशा हाल ही में परिवार के साथ आउटिंग पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की मिनी ड्रेस और ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी। वहीं उनके साथ नजर आए करण व्हाइट शर्ट और बेज ट्राउजर्स में काफी हेंडसम लग रहे थे। करण बाहर खड़े होकर बिपाशा का इंतजार कर रहे होते हैं। अभिनेत्री आती हैं और पति के साथ पोज देती हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो को लेकर अब चर्चा में हैं।
होने लगी प्रेग्नेंसी की चर्चा
वीडियो में बिपाशा का वजन पहले से काफी ज्यादा बढ़ा हुआ लग रहा है। ऐसे में ज्यादातर यूजर कमेंट करते हुए यही सवाल कर रहे हैं कि क्या बिपाशा प्रेग्नेंट हैं? वहीं कुछ ने एक्ट्रेस के बढ़े वजन को लेकर हैरानी जाहिर की। कुछ यूजर्स को एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी अच्छा नहीं लगा, जिसे लेकर उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘लगता है वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘बिपाशा के चलने का तरीका कुछ अजीब है, क्या वह प्रेग्नेंट हैं?’
2016 में शादी के बंधन में बंधे थे बिपाशा-करण
बता दें, बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और शादी के छह साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया। ये जहां बिपाशा की पहली तो वहीं करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी थी। बिपाशा से पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी, जिनके साथ उनकी शादी 2 साल टिकी। जेनिफर से पहले करण ने श्रद्धा निगम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और ये शादी 1 साल में ही खत्म हो गई।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited