
परिणीति चोपड़ा।
परिणीति चोपड़ा जल्दी ही मम्मी बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ एक बेहद प्यारे पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज साझा की थी, इसके बाद से ही परिणीति लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए थीं। ना तो वह किसी इवेंट में नजर आ रही थीं और ना ही कहीं बाहर स्पॉट हुईं। लेकिन, अब परिणीति ने अपने नए व्लॉग के साथ अपने यूट्यूब चैनल को री-लॉन्च किया और पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया। परिणीति ने कुछ घंटे पहले ही अपना नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखा जा सकता है और साथ ही साथ बेबी बंप भी देखने को मिल रहा है।
परिणीति ने शेयर किया नया व्लॉग
परिणीति चोपड़ा करीब 10 महीने पहले ही यूट्यूबर बन गई थीं, लेकिन 8 महीने से अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टिव नहीं थीं। जिसकी एक वजह उनकी प्रेग्नेंसी भी थी। प्रेग्नेंसी के चलते परिणीति लाइमलाइट और यूट्यूब से दूरी बनाए हुए थीं। लेकिन, अब अन्य हसीनाओं की तरह बेबी बंप वाली तस्वीर पोस्ट करने की जगह उन्होंने पूरा का पूरा व्लॉग ही शेयर कर दिया है, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है।
परिणीति का फैंस से वादा
अपने नए व्लॉग में परिणीति ने बताया कि आखिर वह इतने लंबे समय से यूट्यूब पर एक्टिव क्यों नहीं थीं। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि वह इस चैनल पर और क्या-क्या अपलोड करने वाली हैं। इसी के साथ परिणीति ने अपने फैंस से वादा किया कि अब वह इस चैनल पर लगातार एक्टिव रहेंगी और फैंस से जुड़ी रहेंगी। इस वीडियो में पहली बार परिणीति का बेबी बंप भी देखने को मिला, जिसे एक्ट्रेस ने अब तक छुपा रखा था।
25 अगस्त को दी थी गुड न्यूज
परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ मिलकर 25 अगस्त को अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक गोल केक की प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये गुड न्यूज दी, जिस पर लिखा था- 1+1=3 और इसके नीचे दो छोटे पैर के निशान बने थे, जिसके बाद हर किसी ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। बता दें, परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी और अब वह अपने पहले बच्चे के स्वागत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़ेंः
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited