digital products downloads

एक हिट देकर कहां गायब हो गए ‘ये दिल आशिकाना’ के करन और पूजा?

एक हिट देकर कहां गायब हो गए ‘ये दिल आशिकाना’ के करन और पूजा?

Image Source : BOLLYWOOD DHAMAKA YOUTUBE
करण नाथ और जिविधा शर्मा।

‘उठा ले जाऊंगा, तुझे मैं डोली में…’ और ‘ये दिल आशिकाना…’, अगर आप 90 के दशक और शुरुआती 2000 के बॉलीवुड म्यूजिक के फैन हैं तो ये गाने आपकी प्लेलिस्ट में आज भी कहीं न कहीं जरूर होंगे। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ के ये गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। खासतौर पर शादियों में ‘उठा ले जाऊंगा…’ आज भी खूब बजता है। रोमांस, म्यूजिक और नई जोड़ी के दम पर इस फिल्म ने उस दौर में दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में करण नाथ और जिविधा शर्मा की फ्रेश जोड़ी ने स्क्रीन पर खास असर छोड़ा। दोनों ही कलाकारों को इस फिल्म से रातोंरात पहचान मिली और ऐसा लगा कि बॉलीवुड को एक नया रोमांटिक हीरो और नई हीरोइन मिल गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी पॉपुलैरिटी के बावजूद ये दोनों सितारे धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से गायब हो गए। आज भी फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर ‘ये दिल आशिकाना’ के ये स्टार्स अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

करण नाथ: स्टारडम से गुमनामी तक

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म के हीरो करण नाथ की। बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘ये दिल आशिकाना’ उनकी पहली फिल्म नहीं थी। करण ने इससे पहले फिल्म ‘पागलपन’ से डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म उन्हें खास पहचान नहीं दिला पाई। उनकी दूसरी फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ ने जरूर उन्हें स्टार बना दिया और दर्शकों के बीच उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई। करण नाथ को बचपन से ही फिल्मों का अनुभव था। अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में नजर आने वाला जुगल, वही बच्चा जो अनिल कपूर के गायब होने का राज जानता था, असल में करण नाथ ही थे। बड़े होने के बाद उन्होंने ‘श्श…’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘तेरा क्या होगा जॉनी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन दुर्भाग्य से ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद करण धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूर होते चले गए। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ में देखा गया था। हालांकि आज करण एक्टिंग से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं।

जिविधा शर्मा: स्टार बनीं, फिर लाइमलाइट से दूर

अब बात करते हैं फिल्म की हीरोइन जिविधा शर्मा की। जिविधा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ताल’ से की थी, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की बहन का छोटा सा किरदार निभाया था। असली पहचान उन्हें ‘ये दिल आशिकाना’ से मिली। इस फिल्म के हिट होते ही जिविधा को कई फिल्मों के ऑफर्स मिले, लेकिन दुर्भाग्य से उनका जादू किसी और फिल्म में वैसा नहीं चला। धीरे-धीरे जिविधा भी बॉलीवुड से दूर हो गईं और उन्होंने लाइमलाइट से अलग जिंदगी चुन ली। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरें साफ बताती हैं कि वह अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर एक सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं। जिविधा अब शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

कब री-रिलीज हो रही फिल्म

बता दें, ‘ये दिल आशिकाना’ कई सालों बाद पर्दे पर री-रिलीज की जा रही है। फिल्म की रिलीज 13 फरवरी रखी गई है। वैलेंटाइन वीक में फिल्म किसी रोमांटिक गिफ्ट से कम नहीं है। जेन जी भी इस फिल्म का मजा ले सकते हैं और मिलेनियल्स के लिए ये किसी नॉस्टेलजिक फील से कम नहीं होने वाली है।

ये भी पढ़ें:  स्कूल से निकलते ही BPO में की नौकरी, फिर पलटी किस्मत, TV के बाद बना OTT का भी सुपरस्टार

बेस्ट NCC कैडेट, इंग्लैंड आर्मी संग ट्रेनिंग, जापान में किया भारत का नाम रौशन, ये स्टार है बॉलीवुड का असली धुरंधर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp