
रूबी भाटिया।
फिल्मी दुनिया में जहां कुछ सितारे अपनी पहचान बनाने की खातिर दिन-रात एक कर देते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने बहुत ही आसानी से और बहुत ही कम उम्र में सफलता हासिल करने के बाद भी इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली। रूबी भाटिया भी एक ऐसा ही नाम हैं। कभी इंडियन टेलीविजन का जाना-माना चेहरा रहीं रूबी भाटिया किसी की जर्नी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मिस इंडिया कनाडा की पूर्व विजेजा, भारत की पहली वीडियो जॉकी और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और एंकर, जिन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू किया और ऐश्वर्या राय-सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियों के साथ एक ब्यूटी पेजेंट की जज रहीं। एक समय था जब रूबी भाटिया हर जगह थीं और आज के समय में वह एक्टिंग की दुनिया में कहीं भी नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
रूबी भाटिया ने सालों पहले एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी थी। जिसके चलते, सोशल मीडिया पर अक्सर उनके पुराने वीडियोज की क्लिप वायरल होती रहती हैं, कुछ वाइल्ड थ्योरी और कल्पना के साथ। लेकिन, उनके एक्टिंग और इंडस्ट्री छोड़ने का सच बहुत ही सिंपल लेकिन गहराई भरा है। रूबी ने एक्टिंग के ऊपर आध्यात्म और अपनी मानसिक शांति को चुना और शोहरत से 30 साल की उम्र में ही दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने अपनी शर्तों पर अपनी नई जिंदगी का निर्माण किया।
अब क्या कर रही हैं रूबी भाटिया
रूबी भाटिया ने फिल्मों-सीरियल और एक्टिंग से मुंह मोड़ने के बाद आध्यात्म की राह चुनी और अब बतौर लाइफ कोच काम कर रही हैं। एक लाइफ कोच के तौर पर वह चुपचाप लोगों की उनकी जिंदगी, खुशी और स्वास्थ्य को बैलेंस करने में मदद कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल पर शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपने काम के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘मैं लोगों की वजन कम करने, पर्सनैलिटी डेवेलपमेंट में मदद करती हूं। उन्हें खुशियां ढूंढने और पर्सनल समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करती हूं।’
रूबी भाटिया के बारे में
रूबी भाटिया का कनाडा में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय मूल के थे, मगर आगे चलकर उनके अंकल-आंटी ने उन्हें गोद ले लिया। इस बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था- ‘ये बिलकुल भी आसान नहीं था, ऊपर से कनाडा में पलना-बढ़ना, बहुत ही मुश्किल था। मैंने बहुत भेदभाव झेला। मैं गोरों की स्कूल में इकलौती भारतीय थी। जब भी मैं दिवाली पर कुछ ट्रेडिशनल पहनती, बच्चे मुझे ट्रोल करने लगते। लेकिन, इन सब चीजों ने मुझे बढ़ने में मदद की।’
बॉलीवुड में एंट्री की नहीं थी प्लानिंग
रूबी ने बताया था कि कैसे किस्मत उन्हें मिस इंडिया कनाडा पेजेंट तक ले आई और वह इसकी विनर भी बन गईं। उनके अनुसार, उनका बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं था और न ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम बनाने की ख्वाहिश, लेकिन भगवान के अपने प्लान थे। ईश्वर और आध्यात्मिक खोज में गहरी रुचि रखने वाली रूबी को यह बिल्कुल भी नहीं पता था कि वीडियो जॉकी का मतलब क्या होता है। उनकी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री तो हो गई, लेकिन बाद में उन्होंने वही करने की ठानी जो उन्हें करना था और एक्टिंग को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया छोड़ना चाहती है 86.9 मिलियन वाली टॉप एक्ट्रेस, मन में आता है अकाउंट डिलीट करने का ख्याल, बताई वजह
मशहूर एक्ट्रेस का निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस, आलिया भट्ट ने जताया शोक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



