
उदयपुर के सिटी पैलेस में होगी रश्मिका-विजय की शादी?
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिलेशनशिप की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि रश्मिका और विजय ने सगाई कर ली है और अब इनकी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब तक रश्मिका मंदाना या फिर विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों उदयपुर से डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और दोनों फरवरी 2026 में सात फेरे लेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रही लड़कियां दावा कर रही हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी करने वाले हैं और इस शाही शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विजय देवकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारी शुरू
तान्या नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने दावा किया कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर के सिटी पैलेस से शादी करने वाले हैं, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वीडियो में तान्या ने बताया कि उदयपुर के सिटी पैलेस में विजय और रश्मिका की शादी की जोरदार तैयारियां चल रही हैं और डेकोरेशन जोरों पर है। वीडियो में वह डेकोरेशन की झलक दिखाती भी नजर आईं। तान्या कहती हैं कि वह एक्सक्लूसिव खबर दे रही हैं और एक-एक सजावट को दिखाती नजर आईं।
पैलेस में चल रहा डेकोरेशन
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैलेस के अंदर लाल रंग के बड़े पर्दों के साथ सजावट की जा रही है और बड़े-बड़े झूमर नीचे रखे हैं। वेन्यु किसी बड़े फिल्मी सेट जैसा लग रहा है, जिसमें भव्य स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। खाने-पीने के बर्तन की झलक भी इस वीडियो में देखी जा सकती है। वीडियो पर कई यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। कहीं किसी का कहना है कि काश उनकी बात सच हो तो कई ने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन करार दिया है। कई यूजर उनसे वेडिंग डेट के बारे में भी पूछते दिखे।
रश्मिका-विजय की सगाई!
अक्टूबर 2025 में ऐसी खबर आई थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में गुपचुप सगाई कर ली है। इस कार्यक्रम में सिर्फ दोनों के परिजन ही मौजूद थे। बाद में रश्मिका के हाथ में अंगूठी देखने के बाद ये अटकलें सच होती नजर आईं। लेकिन, अब भी उन्होंने अपनी तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है। रश्मिका और विजय ने 2018 में आई ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था, जिसके साथ इनके डेटिंग की अफवाहें भी शुरू हो गईं। इसके बाद दोनों 2019 में रिलीज हुई ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ नजर आए, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office: 500 करोड़ से कितनी दूर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’? 9 दिन में कर ली इतनी शानदार कमाई
Dhurandhar का नया कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अक्षय खन्ना के Fa9la ने बनाई जगह, ये है वजह
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



