
कमाल आर खान
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने जितनी फिल्मों में काम नहीं किया उतनी गालियां फिल्मी सितारों की सुनी हैं। अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने रोस्टिंग वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान को बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई हवाई फायरिंग मामले के तार केआरके तक पहुंच गए थे। एक लंबी जांच के बाद उन्हें पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। अब केआरके टैम्पेरेरी बेल पर बाहर आ गए हैं और मामले में सही गलत के जवाब से गुलाटी खाते दिखे हैं। अपने वीडियोज में फिल्मों और फिल्मी सितारों को कई बार भाषा की मर्यादित सीमा लांघने वाले केआरके ने ओशिवारा हवाई फायरिंग मामले में क्या बताया, आइये जानते हैं।
जमानत के बाद क्या बोले केआरके?
अस्थाई जमानत पर निकले केआरके ने ओशिवारा फायरिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा, ‘देखिए जाहिर सी बात है कि कुछ चीजें हुई होंगी, पुलिस के पास कुछ ऐसा होगा या उन्हें शक होगा… उसकी वजह से ये सब हुआ है। लेकिन कौन गलत है और कौन सही है वो तो मैं नहीं कह सकता… वो तो अदालत तय कर सकता।’ जब इस मामले पर उनसे उनका पक्ष पूछा गया तो जवाब में हकीकत का खुलासा करने की जगह बातों पर गुलाटी खाते दिखे। केआरके ने कहा, ‘मैं… मैंने तो… देखिए… मेरे पास को 22 साल पुराना लाइसेंस है… इतने सालों में मैंने कभी कोई कानून नहीं तोड़ा। कोई फॉउल प्ले नहीं किया…तो जाहिर सी बात है… लेकिन ठीक है। पुलिस ने अपनी ड्यूटी की है और अपना केस बनाया है। ये मामला पूरा अदालत में है और अदालत निर्णय करेगी कि क्या करना है।’ केआरके पूरे सवाल-जवाब के दौरान अपनी बात को साफ तरीके से रखने में विफल रहे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल मामला पिछले महीने जनवरी की 18 तारीख का है, जब मुंबई के ओशिवारा रेसिडेंसियल इलाके में 2 फायरिंग हुई थी। फायरिंग के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और 2 कारतूस के खोखे भी बरामद हुए। इसके जिस एक फ्लोर पर खाली खोखा मिला उसी पर केआरके रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया और इसके बाद गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बीते 30 जनवरी को उन्हें टैंपरेरी जमानत मिल गई है और अब बाहर आ गए हैं। अब मामला कोर्ट में है और जल्द ही इसका पूरा फैसला सामने आ जाएगा।
विवादों के किंग हैं केआरके
कमाल आर खान ने अपने करियर में महज आधा दर्जन से कम बड़े प्रोजकेट्स में काम किया है। फिल्म एक विलेन में उन्होंने रोल प्ले किया था। इसके अलावा कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए हैं। लेकिन अपनी एक्टिंग और फिल्मो से ज्यादा विवादों में सुर्खियां बटोर चुके हैं। फिल्मी दुनिया के सितारों से सीधे पंगा लेना उनका असल काम है। अपनी सोशल मीडिया रिव्यू प्रोग्राम में केआरके फिल्मों देखते हैं उनका रिव्यू करते हैं। जिसमें कई बार भाषा की मर्यादा लांघते रहते हैं और कई बार फिल्मी सितारे भी उन्हें गालियां… यहां तक कि कानूनी नोटिस भी भेज चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ केआरके का पंगा सभी जानते हैं जिन्होंने आलिया भट्ट पर किए कमेंट के बाद उन्हें आड़े हाथों ले लिया था। करण जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रम भट्ट जैसे कलाकारों से सीधे विवादों में उलझ चुके हैं।
ये भी पढ़ें-Rohit Shetty House Firing: क्राइम ब्रांच पुलिस के हत्थे चढ़े 5 संदिग्ध? पुणे से मिला पुलिस को सुराग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



