
रोहित शेट्टी और उनके बाहर फायरिंग में इस्तेमाल हुई स्कूटी
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुणे पुलिस के साथ मुंबई की क्राइम ब्रांच ने ये कार्रवाई की है। इनमें से शूटिंग करने वाले आरोपी की अभी भी तलाश जारी है। हिरासत में लिए गए 5 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही इस वारदात में उनके रोल को भी वैरीफाई किया जा राह है। इनमें से एक ऐसा भी है जिसने आरोपियों को वाहन (एक्टिवा स्कूटी) के साथ वारदात में जरूरी कुछ दूसरे लॉजिस्टिक्स भी मुहैया कराए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 5 हिरासत में लिए गए 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं और मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। इस पूरी वारदात का पूरा पैटर्न लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिलता जुलता है। साथ ही इस गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी भी ले ली है।
फायरिंग के साथ दी धमकी
कुख्यात गैंग लॉरेंस विश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी ले ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को… आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टॉवर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी SHUBHAM LONKAR AARZOO BHISHNOI HARI BOXER HARMAN shandu हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम मे दखल ना दे लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा। बाबा सिद्धीकी से भी बुरा हाल करेंगे तुम्हारा।’ पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमने जिन जिन लोगों को फोन कर रखा है या तो टाइम रहते लाइन पे आ जाओ वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी तुम्हे और जितने भी हमारे दुश्मन हैं तैयार रहो जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे wait and watch (NOTE एक ही था एक ही है और एक ही रहेगा Lawrence BHISHNOI group !!) जय श्री राम… जय बालकरी।’
कई सेलिब्रिटीज को धमका चुकी है ये गैंग
लॉरेंस विश्नोई गैंग इससे पहले फिल्मी दुनिया के कई सितारों को धमकी दे चुकी है। साथ ही सिद्ददू मूसेवाला जैसे पॉपुलर सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। इसके साथ ही बाबा सिद्दीकी को भी सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। कपिल शर्मा के कनाडा में खुले कैफे भी पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। अब रोहित शेट्टी इस गैंग के निशाने का नया नाम हैं। रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यहां पुलिस बल तैनात है।
ये भी पढ़ें- Rohit Shetty House Firing: क्राइम ब्रांच पुलिस के हत्थे चढ़े 5 संदिग्ध? पुणे से मिला पुलिस को सुराग
रोहित शेट्टी से पहले, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, एक ही गैंग से जुड़े हैं हमले के तार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



