digital products downloads

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलजला

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलजला

Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB JIOSTUDIOS
धुरंधर।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और दुनियाभर में इसने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो गई है और स्ट्रीमिंग के 24 घंटों के भीतर ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर इसने नंबर 1 स्थान पर कब्जा जमा लिया है। सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 2 महीने बाद ‘धुरंधर’ 30 जनवरी की आधी रात को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई और 31 जनवरी तक यह फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 स्थान पर पहुंच गई और अभी भी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

सिनेमाहॉल के बाद ओटीटी पर धुरंधर का जलवा

धुरंधर ने पहले सिनेमाघरों में धूम मचाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों ने सिनेमाहॉल में खूब सीटियां और ताली बजाईं। मगर अब, सिनेमाघरों के बाद दर्शक अपने घर में धुरंधर के रोमांच का लुत्फ उठा रहे हैं। दर्शक अपने घर के लिविंग रूम और कमरों में बैठकर धुरंधर के ड्रामा, भव्यता और देशप्रेम का अनुभव कर रहा है। कई ने सोशल मीडिया पर फिल्म की ओटीटी रिलीज पर खुशी भी जाहिर की है।

फिल्म की कमाई

धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 31 जनवरी, 2026 तक भारत में 836.5 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1302.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया और पहले हफ्ते तक इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सिनेमाघरों में 58वें दिन तक ये फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए रही और 58वें दिन चार लाख का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म दुनियाभर में अब तक 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

धुरंधर की कास्ट

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने फिल्म में हमजा नाम के भारतीय स्पाई की भूमिका निभाई है। उनके अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार इस ब्लॉकबस्टर में मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब दर्शक फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ेंः रश्मिका-विजय की शादी की शुरू हुई तैयारियां, उदयपुर में दुल्हन सा सज रहा वेन्यू, वायरल वीडियो में दावा

Dhurandhar का नया कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अक्षय खन्ना के Fa9la ने बनाई जगह, ये है वजह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp