digital products downloads

बाल-बाल बचे रोहित शेट्टी, फायरिंग के दौरान घर पर ही थे निर्देशक

बाल-बाल बचे रोहित शेट्टी, फायरिंग के दौरान घर पर ही थे निर्देशक

Image Source : ROHIT SHETTY INSTAGRAM
रोहित शेट्टी।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग का मामला सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि वो अपने घर पर हुई फायरिंग में बाल-बाल बच गए। जब ​​गोलियां चलीं, तब वह अपने घर के अंदर ही थे। इंडिया टीवी सूत्रों के अनुसार जब शूटिंग हुई, तब वह अपनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आराम कर रहे थे। शुरू में सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि ये तेज पटाखे हैं, लेकिन CCTV फुटेज देखने के बाद उन्हें पता चला कि ये गोलियां थीं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रविवार तड़के मुंबई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की गई। पुलिस के अनुसार, यह हमला कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और कथित गैंगस्टर शुभम लोंकर के नेटवर्क से जुड़े लोगों द्वारा किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तड़के चार गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दिन के बेहद शुरुआती घंटों में हुई, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी। जुहू स्थित उस रेजिडेंशियल टावर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जहां रोहित शेट्टी रहते हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हिरासत में लिए गए लोगों की लिस्ट

इस मामले में मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोपहर करीब 2 बजे इन सभी को पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • अमन आनंद मारोटे (27), निवासी मावले आली, कर्वेनगर
  • आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), निवासी गली नंबर 2, कर्वेनगर
  • सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), निवासी धायरी इलाके की अम्रपाली बिल्डिंग
  • समर्थ शिवशरण पोमाजी (18), निवासी रायकर माला, गुलमोहर सोसाइटी, धायरी
  • स्वप्निल बंदू सकट (23), निवासी आरो वीर्य कामरी, पुणे

पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले की साजिश किस स्तर पर रची गई थी।

किसने ली घटना की जिम्मेदारी

इस बीच कथित वांटेड गैंगस्टर शुभम लोंकर का एक धमकी भरा मैसेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें उसने और उसके गैंग ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इस मैसेज में न सिर्फ फिल्ममेकर को उनकी गतिविधियों में दखल न देने की चेतावनी दी गई है, बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी खुले तौर पर धमकाया गया है। इस संदेश ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ा दी है।

रोहित शेट्टी ने साधी चुप्पी

फिलहाल रोहित शेट्टी की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और चाहने वाले उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर दुआएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।




ये भी पढ़ें: Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानें बौद्ध धर्म गुरु को क्यों मिला ये पुरस्कार

 OTT पर आने के बाद भी कमाई के रिकॉर्ड बना रही ‘धुरंधर’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर भारी पड़े रणवीर सिंह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp