digital products downloads

‘कहानी घर घर की’ एक्टर का विवादित वीडियो वायरल, उपासना सिंह संग की बदतमीजी, कैमरे में कैद हुआ झगड़ा

‘कहानी घर घर की’ एक्टर का विवादित वीडियो वायरल, उपासना सिंह संग की बदतमीजी, कैमरे में कैद हुआ झगड़ा

Image Source : INSTAGRAM/@BOLLYWOOD_VIDEOGRAPHER
उपासना सिंह-दीपक काजिर का विवादित वीडियो

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम एक्ट्रेस उपासना सिंह और ‘कहानी घर घर की’ एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई होती दिख रही है। एक्ट्रेस उपासना ने खुलासा किया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान दीपक ने उनके साथ बदसलूकी की। हालांकि, यह झगड़ा तब और बढ़ा गया जब बहस धक्का-मुक्की में बदल गई।

उपासना सिंह संग एक्टर ने की बदतमीजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रिपब्लिक डे के फंक्शन का बताया जा रहा है, जहां दीपक अचानक से उपासना को भला-बुरा कहते हैं। हालांकि, उनकी बहस की शुरुआत कैसे हुई। इसका कोई जिक्र वीडियो में देखने को नहीं मिला, लेकिन वीडियो में दीपक उपासना पर जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उपासना माइक पर कुछ कह रही होती हैं और तभी दीपक उन्हें टोकते हुए रुकने के लिए कहते हैं। इस पर एक्ट्रेस उपासना कहती हैं, ‘सर मैं बात कर रही हूं।’ इसके बाद दीपक गुस्से में जवाब देते हैं, ‘नहीं आप बात नहीं करेंगी… अभी मनोज शर्मा जी ने गलत बात की है।’

दीपक काजिर का विवादित वीडियो वायरल

वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि वहां मौजूद एक शख्स माइक लेकर ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाता है और मामले को वहीं पर खत्म करने की कोशिश करता है, लेकिन दीपक इतने पर नहीं रुकते। वो उस शख्स से माइक छीनने की कोशिश करते हुए उसे बदसलूकी करते दिखाई देते हैं। वीडियो के इसी एक हिस्से में उपासना गुस्से में दीपक को बताती हैं कि मैं सिन्टा की जनरल सेक्रेटरी हूं तो दीपक जवाब देते हैं कि मैं यहां का वाइस-प्रेसिडेंट था। उपासना ये सुन और भड़क जाती हैं और कहती हैं- ‘थे आप हैं नहीं’ 

दीपक काजिर ने उपासना को दी धमकी

उपासना सिंह कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं कि दीपक ने वहां मौजूद कार्यकारी समिति के सदस्य विकास वर्मा के साथ धक्का-मुक्की भी की और सबके सामने उन्हें धमकी दी है। इन्होंने उनको थप्पड़ और घूसों से मारा और अब ये लेडीज से बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही CINTAA ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं-

Hum Hindustani: सैफ अली खान और प्रतीक गांधी पहली बार साथ आएंगे नजर, सुनाएंगे भारत की अनसुनी कहानी

सरेंडर करें राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश; जानें क्या है मामला

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp