digital products downloads

अक्षय-सनी के क्रॉसओवर से तबाही, इंटरनेट पर रिएक्शन्स की आंधी

अक्षय-सनी के क्रॉसओवर से तबाही, इंटरनेट पर रिएक्शन्स की आंधी

Image Source : NETFLIX
सनी देओल और अक्षय खन्ना।

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित अपने मेगा इवेंट ‘व्हाट्स नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ में साल 2026 के लिए आने वाले अपने बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। इस इवेंट में फिल्मों और वेब सीरीज की एक नई और विविध लाइनअप पेश की गई, जिसमें लीगल ड्रामा, थ्रिलर, इमोशनल स्टोरीज और मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट का शानदार मेल देखने को मिला। इन सभी अनाउंसमेंट्स के बीच एक प्रोजेक्ट ऐसा रहा जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वो है सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित लीगल ड्रामा ‘इक्का’।

29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना का रीयूनियन

‘इक्का’ को लेकर उत्साह की सबसे बड़ी वजह है सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी। दोनों कलाकार लगभग 29 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले वे 1997 की आइकॉनिक वॉर फिल्म बॉर्डर में साथ दिखे थे, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। इतने लंबे अंतराल के बाद इस री-यूनियन ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

फर्स्ट लुक टीजर पर सोशल मीडिया का जबरदस्त रिएक्शन

नेटफ्लिक्स द्वारा ‘इक्का’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने सनी देओल और अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘तारा सिंह और रहमान डकैत का क्रॉसओवर,’ जबकि दूसरे ने कमेंट किया, ‘उम्मीद नहीं थी कि नेटफ्लिक्स सनी और अक्षय को साथ लेकर आएगा।’ एक अन्य फैन ने कहा, ‘सनी देओल बनाम अक्षय खन्ना, क्या जबरदस्त कोलैब है!’ एक फैन ने सीधे लिखे, ‘तारा सिंह के एक थप्पड़ में रहमान डकैत ढेर।’

सनी देओल के नए एक्सपेरिमेंट्स की सराहना

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सनी देओल के बदलते करियर ग्राफ की भी तारीफ की। फैंस का मानना है कि सनी अब सिर्फ एक्शन हीरो की इमेज से बाहर निकलकर नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, ‘सनी देओल को नए रोल्स में देखना बहुत फ्रेश और इंट्रेस्टिंग लग रहा है।’

नेटफ्लिक्स का दमदार कैप्शन और कहानी की झलक

टीजर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, ‘दोषी तब तक जब तक निर्दोष साबित न हो जाए। लेकिन क्या कानून कोई कमी ढूंढ पाएगा? मशहूर डिफेंस लॉयर, सिकंदर मेहरा, अपने जीवन का सबसे बड़ा नैतिक फैसला लेते हैं।’ इस कैप्शन से साफ हो जाता है कि ‘इक्का’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि नैतिकता, सच और इंसानी रिश्तों की गहराई को छूने वाली कहानी है।

इक्का की कास्ट और कहानी का फोकस

सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा इस फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और ज्योति मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। कहानी एक टॉप डिफेंस लॉयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ऐसे व्यक्ति का केस लड़ना पड़ता है जिसका कनेक्शन उसके अपने दर्दनाक अतीत से जुड़ा होता है। यह फिल्म सस्पेंस, इमोशंस और एक पिता की उस जंग को दिखाती है, जिसमें वह अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी ईमानदारी तक दांव पर लगा देता है।

सनी देओल और अक्षय खन्ना का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ में लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका में नजर आए थे, जहां उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी थे। वहीं अक्षय खन्ना हाल ही में आदित्य धर की ‘धुरंधर पार्ट 1’ में गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार को लेकर चर्चा में रहे। अब ‘इक्का’ के जरिए दोनों कलाकार एक बार फिर दर्शकों को एक यादगार सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की फेवरेट ‘मां’ थी बड़े पर्दे की पहली सुपरहीरो, उड़-उड़कर किया एक्शन, सुपरमैन बनकर मचाई थी खलबली

Rohit Shetty firing case: रोहित शेट्टी को जान से मारने का था शूटर का इरादा, दागी गईं 5 राउंड गोलियां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp