digital products downloads

डांसिंग स्किल्स और रंग-रूप को लेकर होती थीं बुली, कभी 5 हजार लेकर आईं भारत

डांसिंग स्किल्स और रंग-रूप को लेकर होती थीं बुली, कभी 5 हजार लेकर आईं भारत

Image Source : INSTAGRAM@NORAFATEHI
नोरा फतेही

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मी दुनिया में नोरा को बेहतरीन डांस के लिए खूब तारीफें मिलती है। आज जन्मदिन के इस खास मौके पर भी नोरा को सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है। अपने साथ महज 5 हजार रुपये लेकर कनाडा से भारत आईं नोरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खास बात ये है कि नोरा ने चंद सालों में यहां न केवल अपना नाम बनाया बल्कि आज करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं। हालांकि नोरा के लिए यहां तक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है और अपने रंग-रूप को लेकर खूब बुली भी होना पड़ा है। आज इस खास मौके पर हम जानते हैं नोरा फतेही की जिंदगी और करियर की कहानी। 

16 साल की उम्र से कर रही काम

नोरा का जन्म कनाडा के टोरेंटो शहर में हुआ था और उनके माता-पिता मोरक्को मूल के थे। नोरा ने स्कूलिंग खत्म करके महज 16 साल की उम्र में ही नौकरी करना शुरू कर दिया था। एक साधारण परिवार में जन्मी नोरा के सामने माली मुश्किलें थीं लेकिन सपनों की कोई कमी नहीं थी। स्कूल के दिनों ही डांस में अव्वल रहने वाली नोरा ने कुछ समय काम किया और फिल्मी दुनिया का सपना लिए महज 5 हजार रुपयों के साथ मुंबई आ गईं। यहां नोरा ने स्ट्रगल शुरू किया और आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 

कियारा आडवाणी संग किया था डेब्यू

नोरा ने बॉलीवुड में अपना स्ट्रगल शुरू किया और डांस भी सीखा। साल 2014 में आई फिल्म फगली में नोरा को ब्रेक मिला और पहली बार स्क्रीन पर आने का मौका मिला। हालांकि ये फिल्म कोई खास नहीं चली और नोरा करियर उड़ान नहीं भर पाया। इसी साल एक और फिल्म आई जिसका नाम था ‘रॉर द टाइगर्स ऑफ सुंदरवन’ और इसमें भी नोरा ने काम किया था। हालांकि नोरा को पहचान तो नहीं मिली लेकिन काम मिलने लगा। नोरा लगातार फिल्मों में छोटे बड़े किरदार निभाने लगीं और अपनी वारी का इंतजार करती रहीं। साल 2018 में आई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नोरा ने एक आइटम सॉन्ग दिलबर किया और उनके इस गाने की धूम मच गई। यहीं से नोरा स्टार बन गईं। इसके बाद से फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और करोड़ों रुपयों की मालिकिन हैं। 

कभी रंग रूप को लेकर हुई थी बुली

नोरा के लिए यहां तक का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा है। नोरा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बुलींग को लेकर भी अपने तजुर्बे शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे कई जाने-माने फिल्मी स्टार आपके नए होने का फायदा उठाते हैं और नकारात्मक बयान तक देने से नहीं चूकते। साथ ही पीठ पीछे कई तरह की बातें भी करते हैं जो गैर जरूरी हैं और उससे आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ सकता है। हालांकि इन सभी कठिनाइयों को पार कर नोरा ने बॉलीवुड में एक खास पहचान बना ली है। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। 

 ये भी पढ़ें- Rohit Shetty House Firing Update: पुलिस ने पूरे मामले का किया पर्दाफाश, गिरफ्तार हुए 5 आरोपी

‘एक मोहम्मद बनो’, ऋचा चड्ढा का वो पोस्ट जिसने मचाई खलबली, एपिस्टीन मामले में खुलकर रखी बात

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp