
19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा और कमाई के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब ओटीटी पर छाई है। ओटीटी पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ से नया बवाल काटने को तैयार हैं। पिछले ही दिनों मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था और अब रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जी हैं, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में एक बड़ी डील लॉक की है।
धुरंधर 2 का रिलीज से पहले बड़ा कारनामा
‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे पहले ही इस फिल्म ने 245 करोड़ की कमाई कर ली है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म के सीक्वल यानी धुरंधर 2 ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से 245 करोड़ कमा लिए हैं और इसी के साथ ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी डील्स में से एक बन गई है। बताया जा रहा है कि जियो हॉटस्टार ने ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ में खरीद लिए हैं। वहीं फिल्म के सैटेलाइट राइट्स (सभी भाषाओं में) स्टार नेटवर्क ने खरीदे हैं और वो भी 50 करोड़ में।
म्यूजिक राइट्स ने भी खूब की कमाई
वहीं फिल्म के म्यूजिकल राइट्स की बात करें तो आदित्य धर ने ये डील टी-सीरीज के साथ पक्की की है और ये डील 45 करोड़ में डन हुई है। यानी, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 245 करोड़ की कमाई कर ली है। पिछले कुछ सालों में सैटेलाइट रेवेन्यू में कमी आई है, लेकिन ‘धुरंधर’ को मिले रिस्पॉन्स से जगी उम्मीदों के चलते स्टार नेटवर्क ने बड़ी रकम में इसके सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं और इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ इस समय की सबसे ज्यादा नॉन-थिएट्रिकल वैल्यूएशन डील वाली फिल्म बन गई है।
कब रिलीज होगी धुरंधर 2?
धुरंधर 2 की रिलीज की बात करें तो मेकर्स ने पहली फिल्म की रिलीज के साथ ही दूसरे भाग की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी थी। वहीं हाल ही में जारी किए गए टीजर के साथ भी मेकर्स ने साफ कर दिया था कि धुरंधर 2 अपनी निर्धारित डेट यानी 19 मार्च 2026 को ही रिलीज होगी। दरअसल, इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, ऐसे में इंडस्ट्री के लोगों को उम्मीदें थीं कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा सकती है, लेकिन आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि धुरंधर 2 अपनी निर्धारित डेट पर ही रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat पर बवाल, मनोज बाजपेयी की फिल्म के खिलाफ FWICE ने खोला मोर्चा, टाइटल को बताया ‘अपमानजनक’
जॉनी लीवर को मिल गई बहू? बेटे जेसी के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में लगीं बार्बी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



