digital products downloads

अब खतरों से खिलाड़ी निकालते दिखेंगे रोहित शेट्टी, सामने आया प्रोमो

अब खतरों से खिलाड़ी निकालते दिखेंगे रोहित शेट्टी, सामने आया प्रोमो

Image Source : INSTAGRAM@ROHITSHETTY
खतरों के खिलाड़ी 15

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी बीते दिनों अपने घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर सुर्खियों में रहे। बीते दिनों रोहित शेट्टी के घर के बाहर 5 आरोपियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद उनके घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले के बाद रोहित शेट्टी पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी जल्द ही खतरों के खिलाड़ियों को चुनते हुए नजर आएंगे। उनके शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 15 प्रीमियर के लिए तैयार है और इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। हालांकि ये प्रोमो एआई से बना है लेकिन शो के नए सीजन की घोषणा हो चुकी है। 

सुपरहिट रहे इससे पहले 14 सीजन

खतरों के खिलाड़ी टीवी की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी शो है जो अब तक 14 सीजन से खूब धूम मचाता रहा है। इस शो के अब तक 14 से ज्यादा सीजन रिलीज हो चुके हैं। अब एक बार फिर रोहित शेट्टी यहां मौजूद रहेंगे और खतरों के खेल से खिलाड़ियों को गुजारेंगे। कलर्स टीवी का ये शो भले ही अब तक रिलीज डेट लेकर सामने नहीं आया है लेकिन इसके प्रोमो ने साफ कर दिया है कि कुछ कमाल होने वाला है। साथ ही रोहित शेट्टी भी घर के बाहर हुई फायरिंग मामले के बाद पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि क्या इस सीजन में नया कमाल देखने को मिलता है या नहीं। 

बिग बॉस-18 के विनर जीते थे पिछला सीजन

खतरों के खिलाड़ी की बात करें तो यहां बीते सीजन यानी खतरों के खिलाड़ी 14 में करणवीर मेहरा का दबदबा रहा था। साल 2024 में प्रीमियर हुए इस शो में करण वीर मेहरा ने हिस्सा लिया था और इस शो के विजेता रहे थे। यहां पहुंचे करण वीर ने 20 लाख रुपये, एक कार और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी। खास बात ये है कि करणवीर इसके बाद बिग बॉस-18 पहुंचे और यहां उन्होंने कमाल कर दिया। सभी को चौंकाते हुए बिग बॉस-18 के भी विनर रहे। अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 जल्द ही प्रीमियर की तैयारी कर रहा है। साथ ही फैन्स को भी इस रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार है। 

ये भी पढ़ें- Rohit Shetty House Firing Update: पुलिस ने पूरे मामले का किया पर्दाफाश, गिरफ्तार हुए 5 आरोपी

Rohit Shetty House Firing Update: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, खुलने लगे फायरिंग केस के राज

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp