digital products downloads

पिकलबॉल खेलते-खेलते लड़खड़ाकर गिरे आमिर खान, फिर जो किया, देखकर चौंके नेटिजंस

पिकलबॉल खेलते-खेलते लड़खड़ाकर गिरे आमिर खान, फिर जो किया, देखकर चौंके नेटिजंस

Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI
आमिर खान।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों आमिर, अरिजीत सिंह के साथ पतंग उड़ाते नजर आए थे। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा और अब आमिर खान का एक और वीडियो सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, आमिर खान हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (WPBL 2026) में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ एक मैच भी खेला। खेल के दौरान सुपरस्टार अचानक ही कोर्ट में फिसलकर गिर गए, जिससे हर कोई डर गया। लेकिन, आमिर गिरने के बाद जिस तरह उठे, वो देखकर हर कोई हैरान रह गया।

गिरे, उठे, मुस्कुराए और फिर शुरू कर दिया गेम

आमिर खान ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में शिरकत की। शनिवार को आयोजित डब्ल्यूपीबीएल के दूसरे सीजन के दो सेमी फिनाले मैच खेले गए। यहां आमिर ने भी फैंस के साथ दो मैच खेले और इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह कोर्ट में ही गिर गए। लेकिन, सुपरस्टार ने खेल की भावना को बनाए रखा। वह तुरंत उठे, मुस्कुराए और खेलना शुरू कर दिया। लेकिन, 60 साल की उम्र में भी वह जिस तरह से उठे, वो देखकर लोग हैरान हो गए और अब सुपरस्टार से उनकी फिटनेस का राज पूछ रहे हैं।

फैंस हुए हैरान

वीडियो में आमिर खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं। वह अपने फैंस के साथ पिकलबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं और जैसे ही शॉट लौटाने के लिए आगे बढ़ते हैं, उनका संतुलन अचानक ही बिगड़ जाता है। जमीन पर गिरते ही वह तुरंत उठकर खड़े भी हो गए और फिर मुस्कुराते हुए दोबारा गेम शुरू कर देते हैं। अभिनेता का ये अंदाज देखकर उनके फैंस काफी प्रभावित हुए। कई को जहां सुपरस्टार की चिंता सताई तो कई ने कमेंट करते हुए उनसे उनकी फिटनेस का राज पूछ लिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सर, इस उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं?’ एक ने लिखा- ‘आमिर सर, आपकी फिटनेस का राज क्या है?’ वहीं एक ने कमेंट में उनसे उनकी डाइट पूछ ली और लिखा- ‘सर आप ऐसा क्या खाते हैं, जो इस उम्र में भी इतने एनर्जेटिक हैं?’

हैप्पी पटेल हुई फ्लॉप

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में आमिर खाने के प्रोडक्शन तले बनी ‘हैप्पी पटेल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। 16 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.35 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। वहीं इससे पहले वह रजनीकांत की ‘कुली’ में भी कैमियो रोल में ही नजर आए थे और इससे पहले उनकी ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

ये भी पढ़ेंः नहीं रही हॉरर फिल्मों की ये टॉप हीरोइन, अल्जाइमर से थीं पीड़ित, इन मशहूर किरदारों से बटोरी थी सुर्खियां

उम्मीद से बेहतर हैं ये पांच मर्डर मिस्ट्री, 1 ने तो महीनों नेटफ्लिक्स पर जमा रखा था कब्जा, शानदार है IMDb रेटिंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp