digital products downloads

3 साल बाद भारत में रिलीज होगी अनुराग कश्यप की ये फिल्म

3 साल बाद भारत में रिलीज होगी अनुराग कश्यप की ये फिल्म

Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB
कैनेडी

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब तारीफें मिली थीं। इतना ही नहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए लोगों ने 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई थीं। लेकिन ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। अब ये फिल्म 3 साल बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जी-5 पर अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी 20 फरवरी को रिलीज होगी। तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है। 

राहुल भट्ट और सनी लियोन ने निभाया लीड रोल

कैनेडी फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है और इसमें राहुल भट्ट के साथ सनी लियोन भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में मेघा वर्मन और आमिर दालवी भी दमदार किरदारों में कमाल दिखाने वाले हैं। ये फिल्म साल 2023 में बनकर तैयार हुई थी। इसका ट्रेलर भी सामने आया था और एक दमदार कहानी की झलक देखने को मिली थी। हालांकि बाद में ये फिल्म कभी भी भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। अब ये फिल्म 20 फरवरी को जी5 पर रिलीज हो रही है। 

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिस के जांबाज अधिकारी की है जो कथित तौर पर मर गया है। लेकिन अंडरग्राउंड होकर क्राइम, करप्शन और अपराध की दुनिया को दम देता है। फिल्म के नाम के पीछे की भी कहानी दिलचस्प है। आईएमडीबी ट्रिविया की मानें तो फिल्म का नाम कैनेडी तमिल एक्टर विक्रम के नाम पर रखा है जिसका नाम कैनेडी जॉन विक्टर है। अनुराग कश्यप अपने पुराने अंदाज के साथ इस फिल्म को लेकर लौटे हैं और लोगों को उम्मीद है कि कुछ अच्छा देखने को मिलने वाला है। हालांकि अब फिल्म कैसी है इसका खुलासा तो 20 फरवरी को ही हो पाएगा। 

फिल्म फेस्टिवल्स में किया कमाल

कान्स में मिली सफलता के बाद कैनेडी ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपना सफर जारी रखा और सिडनी फिल्म समारोह में प्रदर्शित हुई। सिडनी में फिल्म देखने वालों ने न केवल कहानी की बल्कि फिल्म की तकनीकी बारीकियों की भी सराहना की, जिसमें इसकी प्रभावशाली सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर शामिल थे। कैनेडी को भारत में भी एक महत्वपूर्ण मंच मिला जब इसे जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया। भारतीय दर्शकों को आखिरकार बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का मौका मिला, जहां इसने खूब तारीफें बटोरी। साथ ही यहां अनुराग कश्यप की निडर शैली को भी लोगों ने सराहा था। 

ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना भी हैं कॉमेडी के लिए तैयार, सारा अली खान संग जमी है जोड़ी, मई में रिलीज होगी फिल्म

विक्रांत मैसी को रामायण से निकाला बाहर? एक्टर ने खुद बताई पूरी सच्चाई, इसी साल दस्तक देगी फिल्म

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp