
प्रतिभा रांटा।
ओटीटी पर एक से बढ़कर एक सीरीज उपलब्ध हैं, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। क्राइम-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक, ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है। अब जल्दी ही डिजिटल दुनिया में एक और शानदार सीरीज जल्दी ही दस्तक देने वाली है, जिसकी चर्चा जोरों पर है। हम बात कर रहे हैं कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर ‘अक्यूज्ड’ की, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। कोंकणा हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से हैं और एक से बढ़कर एक फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। अब कोंकणा साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘अक्यूज्ड’ में नजर आएंगी।
नेटफ्लिक्स पर आ रही है सीरीज
हाल ही में ‘अक्यूज्ड’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा एकदम अलग ही अंदाज नजर आईं। पोस्टर के जारी होते ही दर्शकों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गईं। इसी के साथ निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट भी जारी कर दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मीरा अपनी सपनों भरी जिंदगी जी रही है। क्या एक राज़ उसकी जिंदगी को बुरे सपने में बदल देगा? कोंकणा सेनशर्मा और प्रतिभा रान्टा अभिनीत फिल्म ‘एक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।’
27 फरवरी को होगी रिलीज
बता दें, ये नया साइकोलॉजिकल थ्रिलर 27 फरवरी 2027 को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। सोमवार को ही नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अक्यूज्ड का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर जारी किया था, जिसके साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया, जिसमें प्रतिभा रांटा और कोंकणा सेन शर्मा की झलक देखने को मिली थी। ये टीजर देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कई ने तो पोस्ट पर कमेंट करते हुए इसे लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करना भी शुरू कर दिया।
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा के हालिया प्रोजेक्ट
कोंकणा सेन शर्मा पिछले दिनों ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसमें वह पंकज त्रिपाठी के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने काजोल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह किलर सूप और सर्चः द नैना मर्डर केस को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में वह अक्यूज्ड को लेकर चर्चा में हैं। प्रतिभा रांटा की बात करें तो वह 2024 में लापता लेडीज को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं, जिसमें उन्होंने जया की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा ‘हीरामंडी’ में भी अपने अभिनय से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।
ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की हीरोइन, डायरेक्टर से खा चुकी है थप्पड़, 41 की उम्र में भी लगती है बला की खूबसूरत
इजराइल में जन्मी खूबसूरत हीरोइन, पहली ही फिल्म में बनी राजकुमारी, वैम्प बनकर हुई मशहूर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



