
अनिल कपूर।
अनिल कपूर 69 साल की उम्र में भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा में 4 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है और आज भी अभिनेता लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अब अनिल कपूर अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर ‘सूबेदार’ में नजर आएंगे, जो लगातार चर्चा में है। इस बीच मेकर्स ने आज यानी 11 फरवरी 2026 को ‘सूबेदार’ का टीजर भी जारी कर दिया है, जिसमें अनिल कपूर एक रिटायर्ड सैनिक अर्जन मौर्य की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जिसकी जिंदगी में तब एक अजीब मोड़ आता है, जब उसे अपने परिवार में कुछ परेशान करने वाली समस्याओं का पता चलता है।
जारी हुआ सूबेदार का टीजर
11 फरवरी, 2026 को मेकर्स ने 12.30 पर अनिल कपूर स्टारर सूबेदार का टीजर जारी किया, जिसमें अनिल कपूर एक रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य के गिरदार में दिखाई देते हैं, जो बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। प्राइम वीडियो ने सूबेदार का आधिकारिक टीजर साझा करते हुए लिखा, “उन्होंने गलत आदमी से पंगा लिया है! सूबेदार… प्राइम पर, नई फिल्म।” इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है और खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। ये 5 मार्च को रिलीज होगी।
एक्शन-ड्रामा से भरा है टीजर
अनिल कपूर स्टारर ‘सुबेदार’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर होने वाली है, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिलती है। टीजर 5 मार्च, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। दर्शक इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में देख सकेंगे। सूबेदार की कहानी सुरेश त्रिवेनी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखी गई है और इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेनी ने एन ओपनिंग इमेज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग से किया है।
राधिका मदान निभाएंगी बेटी का किरदार
अपकमिंग फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी नजर आएंगी, जो फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और आदित्य रावल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सुबेदार’ का टीजर 11 फरवरी, 2026 को निर्माताओं द्वारा जारी किया गया था। अनिल कपूर के फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कई ने कमेंट करते हुए इसे लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और साथ ही टीजर की भी तारीफ की।
ये भी पढ़ेंः राजपाल यादव पहुंचे जेल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्टर को याद दिलाया सालों पुराना ‘कर्ज’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



