
ओ रोमियो और गंगूबाई काठियावाड़ी
मुंबई में अंडरवर्ल्ड का एक दौर ऐसा रहा है जिसकी ग्लोरी पर आज भी बॉलीवुड कमाई कर रहा है। यहां अपराध के आकाओं का ऐसा भौकाल हुआ करता था जिसकी कहानी लोगों को आज भी रोमांचित करती हैं। एक जादुई राइटर भी ऐसा है जो अपनी कलम से इन कहानियों में जान फूंकता है। और अब इसी राइटर की एक किताब से दूसरी फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है। जिसका नाम है ‘ओ रोमियो’ जो 2 दिन बाद यानी 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और ये कहानी गैंगस्टर की दुनिया की सैर कराती है। लेकिन खास बात ये है कि इसी किताब से एक और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी भी बन गई है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आइये जानते हैं कि कौन है ये जादुई राइटर जिसकी अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर गहरी पकड़ है। इतना ही नहीं इस काली दुनिया की कहानियों का खजाना आज भी लोगों को रोमांचित कर देता है।
क्राइम लेखन की दुनिया के मास्टर हैं हुसैन जैदी
अपराध की इस स्याह दुनिया को स्याही पिरोने वाले राइटर कोई और नहीं बल्कि हुसैन जैदी हैं। ऐसे कई राइटर हुए हैं जिन्होंने क्राइम की दुनिया में ऐसा लेखन किया कि लोगों ने उन्हें सदियों याद किया। लेकिन हुसैन जैदी थोड़ा अलग हैं वे कहानियां ऐसी लिखते हैं जिसमें फिल्म मेकर्स की दिलचस्पी जगे। हुसैन जैदी की किताब पर ही ब्लैक फ्राइडे (2004) फिल्म भी उनकी ही किताब ‘ब्लैक फ्राइडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बॉम्ब ब्लास्ट्स’ पर बनी थी। इसके बाद शूटआउट एट वडाला, फैंटम, लाहौर कॉन्फिडेंशियल और इंडियन पुलिस फोर्स जैसी वेबसीरीज की कहानी लिख चुके राइटर हुसैन जादी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ (Mafia Queens of Mumbai) पर कहानी बनी है ‘ओ रोमियो’। ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है और कथित तौर पर गैंगस्टर रहे हुसैन उस्तरा के किरदार से प्रेरित है।
इसी किताब से निकली थी गंगूबाई काठियावाड़ी
कम ही लोग जानते हैं कि हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर पर ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बनी है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही विजय राज और शांतनु महेश्वरी ने भी अहम रोल निभाए थे। खास बात ये है कि ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म का म्यूजिक संजय लीला भंसाली ने दिया था और जयंतिलाल गढा ने प्रोड्यूस की थी।
राजपाल यादव के भाई ने बताई नई कहानी, आर्थिक तंगी के दावों को झुठलाकर बोले- उसने लोन नहीं लिया
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



