digital products downloads

बॉलीवुड एक्टर, जिसे देखकर पुलिसवाले भी करते थे सैल्यूट, 144 बार निभाया एक ही किरदार

बॉलीवुड एक्टर, जिसे देखकर पुलिसवाले भी करते थे सैल्यूट, 144 बार निभाया एक ही किरदार

Image Source : INSTAGRAM/@ANITARAAJ
जगदीश राज।

किसी भी फिल्म में सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चा होती है तो वह फिल्म का हीरो-हीरोइन और विलेन होते हैं। लेकिन, कई बार कुछ साइड रोल में नजर आने वाले कलाकार भी लाइमलाइट लूट ले जाते हैं। पिछले दिनों कई फिल्मों और सीरीज के साथ ऐसा देखने मिला। इस बीच हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताते हैं, जिसने फिल्मों में 144 बार एक ही तरह का किरदार निभाया और धीरे-धीरे कर इनकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ती गई कि लोग असल जिंदगी में इन्हें पुलिसवाला समझ बैठते थे और खुद पुलिसवाले भी इन्हें सैल्यूट करते थे। हम बात कर रहे हैं 70-80 के दशक के मशहूर एक्टर जगदीश राज की, जिन्होंने 144 फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम

जगदीश राज हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। जगदीश ने अपने दौर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना और देव आनंद जैसे कलाकारों के साथ काम किया। 70-80 के दशक में तो जगदीश राज इतने मशहूर हो गए थे कि उन दिनों हर फिल्म में पुलिसवाले के किरदार के लिए उन्हें ही अप्रोच किया जाता था। पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने के बाद कुछ फिल्मों में वह कमिश्नर के रोल में नजर आए। जगदीश राज ने 144 फिल्मों में पुलिसवाले का किरदार निभाया, जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

डॉक्टर-जज के भी निभाए किरदार

हालांकि, हिंदी सिनेमा में जगदीश राज सिर्फ पुलिसवाले के किरदार में ही बंधकर नहीं रहे। उन्होंने फिल्मों में डॉक्टर और जज के रोल भी निभाए, लेकिन उन्हें आज भी उनके पुलिसवाले किरदारों के लिए ही याद किया जाता है। खास बात तो ये है कि जगदीश राज ही नहीं, उनकी बेटी भी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और अब टीवी की दुनिया में अपनी पैठ जमाए हुए हैं। जगदीश राज की बेटी अनीता राज हैं, जिन्होंने खुद कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

अनीता राज ने बॉलीवुड में पाई सफलता

जगदीश राज ने जहां जॉनी मेरा नाम, गैंबलर, डॉन, शक्ति, काला बाजार, ड्रीम गर्ल, सिलसिला और दीवार जैसी फिल्मों में काम किया तो वहीं उनकी बेटी अनीता राज ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। अनीता राज ने प्रेम गीत, जान की बाजी, कर्मयुद्ध, गुलामी, नौकर की बीवी, असली-नकली और घर-घर की कहानी जैसी फिल्मों में काम किया और खूब चर्चा में रहीं। अब अनीता राज इन दिनों टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, जिसमें वह दादी सा का किरदार निभा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Euphoria: ‘धुरंधर’ की येलीना को कर रहे हैं मिस? मौका मिलते ही देख डालें ये नई-नवेली थ्रिलर, OTT पर नहीं होगी रिलीज

छाने लगा ‘ओ’रोमियो’ का जादू, एडवांस बुकिंग में दिखाया कमाल, रिलीज से पहले ही मेकर्स को किया मालामाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp