digital products downloads

जमानत पर आते ही फिर उछलने लगे केआरके, राजपाल यादव मामले में किया विवादित पोस्ट

जमानत पर आते ही फिर उछलने लगे केआरके, राजपाल यादव मामले में किया विवादित पोस्ट

Image Source : INSTAGRAM@RAJPALOFFICIAL, KAMAALRKHAN
राजपाल यादव और कमाल आर खान

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान बीते दिनों ओशिवारा में हुई फायरिंग मामले में सुर्खियां बटोरते रहे हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और बाद में 25 हजार रुपयों के मुचलके पर जमानत मिल गई थी। अब जमानत मिलते ही कमाल आर खान (केआरके) एक बार फिर उछलने लगे हैं। राजपाल यादव मामले पर उन्होंने जहां एक तरफ उन्हें मदद देने की पेशकश की है। तो वहीं दूसरी तरफ एक विवादित बात लिख दी है। 

क्या बोले केआरके?

कमाल आर खान अभिनेता राजपाल यादव के चल रहे मामले पर ट्वीट कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट किया कि उनके एक दोस्त ने उन्हें बताया कि यादव के पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अपने ट्वीट में कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि ‘भूल भुलैया’ अभिनेता कर्ज चुकाना नहीं चाहते। केआरके ने ट्वीट किया, ‘यह मामला राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है। तो उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं? क्योंकि मेरे दोस्त ने उन्हें 15 करोड़ रुपये का हिस्सा चुका दिया है। राजपाल ने भी बॉलीवुड के कई लोगों से कर्ज लिया है और उसे लौटाया नहीं है। कुछ महीने पहले ही राजपाल मेरे दोस्त के लिए एक अपार्टमेंट खरीद रहे थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक, उनके पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसका मतलब है कि राजपाल यादव खुद कर्ज चुकाना नहीं चाहते। उनके बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं।’ 

संपत्ति को लेकर भी कही बात

एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा कि यादव की उत्तर प्रदेश स्थित संपत्ति 2024 में सील कर दी गई थी, क्योंकि वे 11 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाए थे। राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को हो चुकी है। अब इस मामले को अगले सोमवार तक टाल दिया गया है। सोमवार को एक बार फिर इस मामले में सुनवाई होगी। तब तक राजपाल यादव को जेल में ही रहना पड़ेगा। 

बॉलीवुड से मिला साथ

सोनू सूद और गुरमीत चौधरी जैसे अभिनेताओं ने ट्वीट करके यादव के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई और फिल्म जगत के अन्य सदस्यों से भी इस कॉमेडियन की मदद करने का आग्रह किया। खबरों के मुताबिक, अभिनेता के मैनेजर ने पुष्टि की है कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और अन्य कई सितारे यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि ‘भूत बंगला’ अभिनेता को जमानत मिलेगी या नहीं। 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव का बिका घर, नहीं मिला किसी का साथ, सच्चे दोस्त ने बताया कैसे अर्श से फर्श तक पहुंचे एक्टर

Tu Yaa Main Movie Review: मगरमच्छ या मोहब्बत? ‘तू या मैं’ के बीच उलझे शनाया कपूर-आदर्श गौरव

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp