digital products downloads

Netflix पर आ गई 6 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में गहराता है सस्पेंस

Netflix पर आ गई 6 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में गहराता है सस्पेंस

Image Source : STILL FROM KOHRRA 2 (NETFLIX)
कोहरा 2 में मोना सिंह।

क्राइम थ्रिलर जॉनर आज के दौर में सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कंटेंट बन चुका है। दर्शक अब ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं, जिनमें सस्पेंस हो, रहस्य हो और हर एपिसोड के साथ रोमांच बढ़ता जाए। इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक मच अवेटेड वेब सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है। छह एपिसोड में फैली यह कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने का दम रखती है। धीरे-धीरे धुंध की तरह सस्पेंस गहराता जा रहा है। आप इसे देखते हुए कुर्सी के एज पर टिके रहेंगे और एक पल के लिए भी इसे देखना छोड़ नहीं पाएंगे।

कैसी है इस सीजन की कहानी

इस सीजन की कहानी पंजाब के काल्पनिक गांव दलेरपुरा में पहुंचती है। अमरपाल गरुंडी, जिसका किरदार बरुण सोबती निभा रहे हैं, जगराना की अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़कर नई पोस्टिंग के साथ यहां आता है। वह अपनी पत्नी सिल्की के साथ एक नई शुरुआत करना चाहता है। लेकिन शांत दिखने वाले इस इलाके में जल्द ही एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आ जाता है, जो पूरी कहानी की दिशा बदल देता है। मामला है एनआरआई लड़की प्रीत (पूजा बुमराह) की हत्या का, जो अपने मायके के चारागाह में मृत पाई जाती है। इस हत्याकांड की जांच का जिम्मा एसआई धनवंत कौर (मोना सिंह) को सौंपा जाता है। शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। पता चलता है कि प्रीत पिछले कई महीनों से अपने पति (रणविजय सिंघा) और दो बच्चों को छोड़कर मायके में रह रही थी। उसके वैवाहिक जीवन में दरार थी और इसी दौरान उसका अपने डांस इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर भी चल रहा था।

समाज की कड़वी सच्चाई दिखाती है सीरीज

जांच आगे बढ़ती है तो एक और पहलू सामने आता है, प्रीत का अपने भाई अनुराग अरोड़ा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में शक की सुई पति, डांस इंस्ट्रक्टर और भाई, तीनों पर घूमती है। हर किरदार के पास मोटिव भी है और मौके भी। लेकिन जैसे-जैसे जांच गहराती है, मामला सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री तक सीमित नहीं रहता। कहानी समाज की एक ऐसी कड़वी सच्चाई की परतें खोलती है, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देती है। एक्टिंग दमदार है और कहानी हर पर रोमांच को बढ़ाती है।

कब आया था पहला सीजन?

सीरीज का पहला सीजन करीब तीन साल पहले रिलीज हुआ था और उस समय इसे ओटीटी की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर में गिना गया था। दमदार लेखन, सशक्त अभिनय और पंजाब की पृष्ठभूमि में बुनी गई रहस्यमयी कहानी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। अब दूसरे सीजन के साथ मेकर्स ने उसी सस्पेंस और इमोशनल गहराई को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पेश करने की कोशिश की है। नया सीजन छह लंबे एपिसोड में फैला है, जहां हर एपिसोड के अंत में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो दर्शकों को अगला एपिसोड देखने के लिए मजबूर कर देता है। पुलिस टीम हत्यारे तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश करती है, लेकिन इलाके में हो रही लगातार घटनाएं और नए-नए खुलासे जांच को और जटिल बनाते जाते हैं।

सीरीज की कास्ट

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इस क्राइम थ्रिलर ने चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। सस्पेंस, मजबूत परफॉर्मेंस और सामाजिक मुद्दों को उठाती इसकी कहानी इसे इस साल की चर्चित वेब सीरीज में शामिल करती है। अगर आप रहस्य और रोमांच से भरपूर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। मोना सिंह और बरुन सोबती इस सीजन में लीड रोल में हैं।  बरुण सोबती इससे पहले भी इस सीरीज में नजर आए थे। इनके अलावा रणविजय सिंघा, वरुण बडोला, इकवाली खन्ना, हरलीन सेठी, रेचल शैली, अर्जुन भल्ला, मुस्कान अरोड़ा और मंदीप घई शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Qubool Hai की सहर ने शादी के दो साल बाद दी गुड न्यूज, सात फेरे लेकर हुईं एक्टिंग से दूर, अब बनेंगी मां

राजपाल यादव को मिला बेस्ट फ्रेंड का साथ, ट्रोलिंग के बीच जिग्री दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उठाया बड़ा कदम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp