digital products downloads

कपड़ों को लेकर स्टारकिड का उड़ा था मजाक आज बने फैशन आइकॉन, जल्द चलाते दिखेंगे उस्तरा

कपड़ों को लेकर स्टारकिड का उड़ा था मजाक आज बने फैशन आइकॉन, जल्द चलाते दिखेंगे उस्तरा

Image Source : INSTAGRAM@SHAHIDKAPOOR
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर भले ही बॉलीवुड स्टारकिड्स में से एक हैं लेकिन उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली है। अब तक अपने करियर में दर्जनों सुपरहिट फिल्में दे चुके शाहिद आज बॉलीवुड के सफल स्टार्स में गिने जाते हैं। कभी अपने फैशन को लेकर ट्रोल होने वाले शाहिद कपूर आज किसी फैशन आइकॉन से कम नहीं हैं। जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ में उस्तरा चलाते नजर आने वाले हैं। 

फैशन सेंस को लेकर उड़ता है मजाक

शाहिद कपूर को बॉलीवुड का सबसे चॉकलेटी, हैंडसम और डेशिंग हीरो के तौर पर देखा जाता रहा है। लंबे समय तक शाहिद की दीवानगी लड़कियों पर छाई रही है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फैशन आइकॉन शाहिद अक्सर ही अपने फैशन सैंस को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी मीरा भी उनकी इसको लेकर खिंचाई कर चुकी हैं। एक इंस्टाग्राम पर ब्लॉग में मीरा ने तो अपने पति शाहिद की टांग खींचते हुए यहां तक कह दिया था कि मेरी बेटी का फैशन सेंस शाहिद से अच्छा है। शाहिद ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनका फैशन सेंस काफी गड़बड़ रहा है। अपने स्ट्रगलिंग के दौर पर भी बात करते हुए शाहिद ने एक बार कहा था कि करियर की शुरुआत में लोग उनके फैशन सेंस का मजाक बनाया करते थे। 

आज बने फैशन आइकॉन

अब शाहिद फिल्मी हीरो के साथ एक फैशन आइकॉन भी माने जाते हैं। अक्सर ही रैंप पर वॉक करते दिखने वाले शाहिद आज स्टार हैं और लाखों लोगों में उनकी दीवानगी देखने को मिलती है। अब जल्द ही ये फैशन आइकॉन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और ये 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा नाम के गैंगस्टार का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब से प्रेरित है और इसी के एक किरदार पर इस कहानी को गढ़ा गया है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह है। अब देखना होगा कि क्या शाहिद कपूर को लोग इस किरदार में पसंद करते हैं या नहीं। 

ये भी पढ़ें- सिनेमाई दुनिया में 47 साल से राज कर रहे चिरंजीवी, पुरानी तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

‘हिट करवाने के लिए खुद गोलियां चलवा दीं’, कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर हुई फायरिंग पर क्या बोल गईं राखी सावंत?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp