
भारती सिंह
कॉमेडी की दुनिया की मशहूर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने। कपल ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसे कपल प्यार से काजू बुलाता है। काजू के जन्म के कुछ दिनों में ही भारती सिंह ने काम पर वापसी कर ली और साथ ही अपने बेटे का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। शूट से फ्री होकर भारती सिंह अपने यूट्यूब व्लॉग में भी जुट जाती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ साझा करने से जरा भी नहीं हिचकिचातीं। अब भारती सिंह ने अपने हालिया व्लॉग में एक ऐसा पल शेयर किया जिसने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया। भारती के छोटे बेटे काजू को हाल ही में उसकी पहली वैक्सीन लगी, जिससे वह रोने लगा और बेटे के दर्द को देख भारती भी रोती नजर आईं।
बेटे का दर्द देख भारती के निकले आंसू
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने हाल ही में बेटे के लिए नामकरण सेरेमनी रखी थी। कपल ने अपने दूसरे बेटे को यशवीर नाम दिया है और घर में सब उसे प्यार से काजू कहकर बुलाते हैं। भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग दिखाया कि कैसे काजू को पहली वैक्सीन के लिए अस्पताल ले जाया गया और यहां जैसे ही डॉक्टर ने दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाए, काजू जोर-जोर से रोने लगा। अपने बेटे को इस हाल में देखकर भारती का भी दिल पसीज गया।
हर्ष लिंबाचिया ने की डॉक्टर की मदद
काजू के वैक्सीनेशन के दौरान हर्ष लिम्बाचिया ने डॉक्टर की मदद की, वहीं भारती ने माना कि मां बनने के बाद ये पहला ऐसा पल था, जब उन्होंने अपने दूसरे बेटे के दर्द को इतने करीब से महसूस किया, जिसके चलते वह इमोशनल हो गईं और डॉक्टर के कैबिन से ही बाहर आ गईं। भारती बताती हैं कि काजू वैक्सीनेशन के चलते रो रहा है और दर्द में है। उन्होंने कहा- ‘वो दर्द में है, रो रहा है और उसे इस हाल में देखकर मुझे बहुत बुरा लग रहा है।’
भारती के लिए सबसे मुश्किल अनुभव
भारती अपने व्लॉग में कहती हैं कि उनके लिए ही नहीं, किसी भी मां के लिए अपने बच्चे को यूं दर्द में तड़पते देखना सबसे मुश्किल अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों के जन्म के बाद उनकी 90 प्रतिशत जिंदगी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं भारती अपने पति हर्ष की भी तारीफ करती हैं, जो किसी भी मुश्किल समय को बहुत ही शांति के साथ सुलझाते हैं। भारती कहती हैं कि हर्ष उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और इस मुश्किल समय में वह बेटे गोला का पूरा ध्यान रख रहे हैं, ताकि काजू के आने के बाद उसे किसी तरह की कमी महसूस न हो।
हर्ष और भारती की शादी
बता दें कि भारती और हर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे लक्ष्य (गोला) का इस दुनिया में स्वाहगत किया और 2025 में भारती ने अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया। भारती ने काजू के जन्म के 2 ही हफ्ते में ‘लाफ्टर शेफ्स फनलिमिटेड’ सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ेंः The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का हाल? ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी नजर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



