digital products downloads

मुंबई मेट्रो हादसे पर फूटा वरुण ग्रोवर का गुस्सा, बताया देश का सबसे करप्ट शहर

मुंबई मेट्रो हादसे पर फूटा वरुण ग्रोवर का गुस्सा, बताया देश का सबसे करप्ट शहर

Image Source : INSTAGRAM@VIDUSHAK
वरुण ग्रोवर

मुंबई के मुलुंड में 14 फरवरी को निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के ऊंचे पुल की रेलिंग गिरने से एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे ने लोगों को नाराज कर दिया और सोशल मीडिया पर इसको लेकर गुस्सा भी फूट पड़ा है। इसी बीच अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पोस्ट कर मुबंई को बताया सबसे भ्रष्ट शहर

वरुण ग्रोवर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुंबई भारत का सबसे भ्रष्ट शहर है, शायद बहुत बड़े अंतर से। भारत की वाणिज्यिक राजधानी में सड़कें सबसे खराब हैं। मैंने पिछले दो वर्षों में लगभग हर भारतीय राज्य के गांवों की सड़कें देखी हैं और वे इससे बेहतर हैं। शहरी नियोजन बेहद खराब है, और मानव जीवन के प्रति पूर्ण उपेक्षा है।  ‘

दुर्घटना के बारे में

इस हादसे के बाद अधिकारियों ने मृतक की पहचान रामधन यादव के रूप में की है। वहीं, राजकुमार इंद्रजीत, महेंद्र प्रताप यादव और दीपा रुहिया सहित तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मेट्रो निर्माण विभाग (एमएमआरडीए) ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और निर्माण सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच के लिए एक जांच के आदेश दिए हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘आज शनिवार को दोपहर लगभग 12:15 बजे राजवी (मिलन) खंड में मेट्रो लाइन निर्माण कार्य के पियर पी196 के पास, मुलुंड फायर स्टेशन के नजदीक एक घटना घटी, जहां पैरापेट का एक हिस्सा ऊंचाई से गिर गया और गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया। दो लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। मेट्रो परियोजना टीम घटनास्थल पर मौजूद है और बीएमसी और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्यों और स्थल को सुरक्षित करने में लगी हुई है।’ अब इस हादसे के बाद लोगों का सरकार के प्रति गुस्सा फूटा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे साफ तौर पर जाहिर भी किया है।  

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने Valentine पर गर्लफ्रेंड माहिका को दिया बेशकीमती गिफ्ट, ‘M’ टैटू में छुपा है राज

फिल्म मेकर्स के लिए आई खुशखबरी, अब फटाफट मलेगा मूवी का सर्टिफिकेट, CBFC ने जारी किए नए नियम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp