
तमन्ना से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को मिला नया प्यार
विजय वर्मा ने अपनी वैलेंटाइन डे स्टोरी से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लोगों को लगा कि तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद वह अब एक नए रिलेशनशिप में हैं और एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसे ऑफिशियल कर दिया, लेकिन नहीं कहानी में ट्विस्ट कुछ और है। 14 फरवरी को विजय ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की, जिसने तुरंत सभी का ध्यान खींचा। फोटो में वह एक महिला का हाथ पकड़े हुए थे। हालांकि, उसका चेहरा जानबूझकर फ्रेम में नहीं दिखाया गया।
विजय वर्मा के वैलेंटाइन पोस्ट ने मचाई हलचल
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप कुछ महीनों बाद विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसमें कैप्शन लिखा, जिससे उनके प्यार की अटकलों को हवा मिली। उन्होंने लिखा, ‘मेरी हमेशा के लिए हैप्पी वैलेंटाइन डे’ इसके बाद एक लाल दिल और रेनबो इमोजी लगाया। मामले को और दिलचस्प बनाने के लिए उन्होंने एक इंस्टाग्राम हैंडल @khushi_ahuja को टैग किया, जिससे फैंस पूरी तरह से इन्वेस्टिगेटिव मोड में आ गए।

विजय वर्मा को फिर हुआ प्यार?
विजय वर्मा किसे कर रहे हैं डेट
विजय वर्मा के वैलेंटाइन फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत रिएक्ट किया। कई लोगों ने मान लिया कि एक्टर अब तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ गए हैं और एक नए रोमांस के साथ पब्लिक में आने के लिए तैयार है, लेकिन रहस्य उतनी ही जल्दी खुल गया जितनी जल्दी यह शुरू हुआ था। टैग किए गए अकाउंट की गहराई से जांच करने पर पता चला कि यह कोई असली प्रोफाइल नहीं था। इसके बजाय, यह एक रैंडमली बनाया गया अकाउंट लग रहा था, जो किसी बड़े मजाक का हिस्सा लग रहा था। इसे यह साफ हो गया कि वैलेंटाइन डे का यह टीज़ एक प्रैंक से ज्यादा कुछ नहीं था।
विजय और तमन्ना की पहली मुलाकात
विजय और तमन्ना का नाम पहली बार 2022 में लस्ट स्टोरीज 2 में साथ काम करने के बाद जुड़ा था। कुछ समय तक डेटिंग की अफवाहें फैलीं, लेकिन दोनों ने 2023 में अपने रिश्ते को सबके सामने माना और अक्सर इवेंट्स में साथ नजर आने लगे। इसके अलावा ऑनलाइन अपने रिश्ते की झलकियां दिखाई। इस साल की शुरुआत में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दो साल से ज्यादा समय साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, विजय और तमन्ना ने ब्रेकअप की अटकलों पर ऑफिशियली बात की है। दिलचस्प बात यह है कि उनके अलग होने की चर्चा के बावजूद, दोनों अभी भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और अपनी प्रोफाइल पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
ये भी पढे़ं-
मॉम-टू-बी सोनम कपूर ने पिंक कलमकारी साड़ी में दिखाया शाही अंदाज, बेबी बंप थाम दिया स्टाइलिश पोज
हार्दिक पांड्या ने Valentine पर गर्लफ्रेंड माहिका को दिया बेशकीमती गिफ्ट, ‘M’ टैटू में छुपा है राज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



