digital products downloads

रणधीर कपूर की एक आदत ने बर्बाद कर दिया करियर, भिखारी ने उड़ाया था मजाक, मुश्किलों से भरी रही शादी

रणधीर कपूर की एक आदत ने बर्बाद कर दिया करियर, भिखारी ने उड़ाया था मजाक, मुश्किलों से भरी रही शादी

Image Source : INSTAGRAM/@DABOOKAPOOR
रणधीर कपूर

कपूर परिवार को इंडियन सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है और इसकी शुरुआत स्वर्गीय महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर से हुई, जिन्होंने बॉम्बे में पृथ्वी थिएटर्स शुरू किया था। कपूर परिवार की दूसरी पीढ़ी, जिसमें राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर शामिल हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और इंडियन सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान दिया। पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर को तो ‘इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा शोमैन’ का टाइटल भी मिला था। मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर ने कृष्णा राज कपूर से शादी की और उनके पांच बच्चे हुए, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन, जहां तीनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री में चले गए। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ऋषि कपूर का फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदार करियर था, लेकिन राजीव और रणधीर उनके लेवल का मुकाबला नहीं कर सके।

हिट फिल्में देने के बाद भी नहीं मिला स्टारडम 

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि एक एक्टर के तौर पर इंडियन सिनेमा में ऋषि कपूर अपने पिता राज कपूर और चाचा शम्मी कपूर की तरह मशहूर हैं। हालांकि, यह कहना भी सही होगा कि रणधीर कपूर अपने छोटे भाई ऋषि, जितना नेम-फेम नहीं कमा पाए। रणधीर कपूर ने हाथ की सफाई (1974), चाचा भतीजा (1977), रामपुर का लक्ष्मण (1972), जवानी दीवानी (1972), कल आज और कल (1971), हमराही (1974), राम भरोसे (1977), मामा भांजा (1977), बीवी-ओ-बीवी (1981) जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया और यह लिस्ट और भी लंबी है।

फ्लॉप फिल्मों के बाद 10 साल के लिए छोड़ी एक्टिंग

इतनी सारी सफल फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद, रणधीर में एक कमी थी कि उन्होंने कभी भी वर्सेटिलिटी को प्रायोरिटी नहीं दी। उन्हें अपने रोमांटिक रोल्स से बहुत सफलता मिली, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी एक्टिंग का कोई और शेड दिखाने की कोशिश नहीं की। शुरुआत में लोगों ने उन्हें पसंद किया, लेकिन एक समय ऐसा आया जब लोग उन्हें बड़े पर्दे पर उसी फूडी लड़के का किरदार निभाते हुए देखने के लिए एक्साइटेड नहीं थे, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी मजेदार था। रिक्शावाला, धरम करम, सवाल, पुकार और खजाना जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के बाद रणधीर कपूर ने एक्टिंग से दस साल का ब्रेक ले लिया। उन्होंने जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया।

रणधीर कपूर की शराब पीने की आदत बनी पतन

रणधीर कपूर के पतन का सबसे बड़ा कारण उनकी शराब पीने की आदत। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने करियर के शुरुआती दौर में बहुत सफलता देखने के बाद रणधीर थोड़ा बहक गए। अपने परिवार की विरासत को एक पायदान ऊपर रखने के लिए कड़ी मेहनत करने के बजाय रणधीर ने बहुत ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया, जिसका असर उनके शरीर और मेंटल हेल्थ पर पड़ा। एक बार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रणधीर ने कहा था, ‘उन्हें लगा कि मैं एक बहुत बुरा आदमी था जो बहुत शराब पीता था और देर से घर आता था, जो उन्हें पसंद नहीं था और मैं वैसे नहीं जीना चाहता था जैसा वह चाहती थीं और वह मुझे वैसे स्वीकार नहीं कर सकीं जैसा मैं हूं… हालांकि यह एक लव मैरिज थी। तो कोई बात नहीं।’

जब भिखारी ने रणधीर कपूर का उड़ाया था मजाक

‘द कपिल शर्मा शो’ में रणधीर कपूर ने एक दिलचस्प घटना याद की जब एक भिखारी ने उनकी कार का मजाक उड़ाया था। इस जाने-माने एक्टर ने बताया कि फिल्मों में वह कई महंगी कारें चलाते थे, लेकिन असल जिंदगी में उनके पास एक एवरेज कार थी जब एक भिखारी ने उनकी कार का मजाक उड़ाया तो वह बहुत गुस्सा हो गए और एक लग्ज़री कार खरीदना चाहते थे। रणधीर कपूर ने आगे बताया कि उस समय उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन वह इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अपनी पत्नी बबीता से पैसे का इंतजाम किया और एक प्रोड्यूसर से कार खरीदने के लिए एडवांस भी लिया।

रणधीर कपूर और बबीता कपूर की मुश्किलों से भरी शादी

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रणधीर कपूर ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 6 नवंबर, 1971 को बबीता हरि शिवदासानी से शादी की। इस कपल की दो बेटियां हुईं, 1974 में करिश्मा कपूर और 1980 में करीना कपूर। कई अनबन और रणधीर की शराब पीने की आदतों की वजह से बबीता ने 1988 में उन्हें छोड़ दिया और अपनी बेटियों को अपने साथ ले गईं। तीन दशक से ज्यादा समय तक अलग रहने के बाद बबीता 2023 में रणधीर के घर में रहने लगीं। यह कपल अभी अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है और जो कुछ भी हुआ वह हमेशा के लिए बीती बात हो गई है।

ये भी पढे़ें-

Valentine वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, थिएटर्स और OTT पर नई फिल्मों-सीरीज का उठाए लुत्फ

O’Romeo OTT Release: थिएटर में मचाया धमाल, अब ओटीटी पर दस्तक देगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp