
रणबीर कपूर ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ।
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका क्रेज अब तक दर्शकों के सिर से नहीं उतरा है। फिल्म को दर्शकों से तो झोली भर-भर के प्यार मिला ही, फिल्मी सितारों को भी आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म बेहद पसंद आई। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट तक, कई सेलेब इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान रणवीर सिंह की फिल्म पर रिएक्शन दिया और इसे अपनी मौजूदा फेवरेट फिल्म बताया।
रणवीर सिंह की फिल्म पर क्या बोले रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन हाल ही में वह अपने लाइफस्टाइल ब्रांड Arks के इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने फैंस से जुड़े। अभिनेता ने एक लइव सेशन होस्ट किया, जहां उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान किसी यूजर ने रणबीर कपूर से उनकी मौजूदा फेवरेट फिल्म के बारे में पूछ लिया तो अभिनेता ने बिना देरी किए रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का नाम ले लिया और फिल्म की जमकर तारीफ की।
रणबीर को पसंद आई धुरंधर
रणबीर कपूर ने लाइव सेशन के दौरान ‘धुरंधर’ को अपनी करंट फेवरेट मूवी बताया और कहा- ‘मेरी करंट पसंदीदा फिल्म धुरंधर है। मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई और मुझे लगता है कि फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने कमाल का काम किया है। सिनेमाहॉल में इस फिल्म को देखते हुए बहुत ही अच्छा समय बीता।’ बता दें, रणबीर कपूर से पहले करण जौहर, राम गोपाल वर्मा, आलिया भट्ट सहित कई और भी स्टार इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।
अपनी अपकमिंग फिल्मों पर रणबीर ने दिया अपडेट
लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों पर भी अपडेट दी। रणबीर कपूर अब ‘रामायण’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनके बारे में सवाल किए जाने पर अभिनेता ने बताया कि वह जल्दी ही ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और अगले साल यानी 2027 में ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता ने अपनी इसी साल रिलीज होने जा रही ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ के बारे में भी बात की और दावा किया कि ये सभी फिल्में इंतजार के लायक हैं।
कब रिलीज होगी रामायण?
रणबीर कपूर इस साल दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रणबीर इस साल संजय लीला भंसाली स्टारर ‘लव एंड वॉर’ और नितीश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे। लव एंड वॉर में रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं रामायण में उनके साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ के हिट डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले थे पैसे? मुस्कुराकर दिया जवाब, बताया रॉयल्टी का सच
शाहिद कपूर की टॉप 10 ओपनिंग्स में ‘ओ’रोमियो’ को मिला छठा स्थान, ‘कबीर सिंह’ की बादशाहत बरकरार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



