
संजीव कपूर, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक
लोकप्रिय कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें हरपाल सिंह सोखी नजर नहीं आ रहे हैं। जी हां, लाफ्टर शेफ्स 3 में नए सेलिब्रिटी शेफ की एंट्री हुई है। वो कोई और नहीं बल्कि पद्म श्री से सम्मानित संजीव कपूर हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में संजीव कपूर एंट्री करते हैं और सभी से मिलते हैं, लेकिन भारती सिंह का दुख सुन हैरान रह जाते हैं। वहीं, कृष्णा अभिषेक को भी सबक सिखाते हैं और उन्हें चेतावनी देते हैं कि अगर अच्छे से खाना नहीं बना सकते तो कम से कम चुप रहे।
संजीव कपूर की एंट्री से हिले लाफ्टर शेफ्स
लाफ्टर शेफ्स 3 के इस वायरल वीडियो में देखने को मिलता है कि जैसे ही संजीव कपूर शो के सेट पर एंट्री करते हैं तो सभी उन्हें देख खुश हो जाते हैं, लेकिन भारती सिंह गेम पलट देती है और सभी हैरान-परेशान हो जाते हैं। वीडियो में सुनाई देते हैं, ‘खाने पर जब तक होगा अत्याचार संजीव कपूर आएगा करने प्रहार…’ यह सुन सभी के होश उड़ जाते हैं। वहीं, भारती सिंह इस ड्रामे में और ज्यादा मसाला जोड़ती हैं और कृष्णा अभिषेक की खिंचाई करते नजर आती हैं।
संजीव कपूर ने लगाई कृष्णा अभिषेक की क्लास
प्रोमो में आगे देखने को मिलता है कि संजीव कपूर होस्ट भारती सिंह से पूछते हैं, ‘भारती आप और हरपाल…?’ इतना सुनते ही भारती मजाक में रो पड़ती हैं और सभी शेफ्स उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं। इसके बाद शो में आगे देखने को मिलाता है कि शेफ संजीव एक्टर अभिषेक और समर्थ की क्लास लगाते हुए कहते हैं, ‘खाने से मजाक नहीं अपना काउन्टर थोड़ा साफ रखा करो।’ इस पर दोनों हां कहते हैं। इसके बाद वह निया शर्मा और सुदेश लहरी के फूड काउन्टर पर जाते हैं, जहां कृष्णा अभिषेक भी होते हैं। उन्हें देख संजीव कपूर कहते हैं, ‘यहां किसे होना चाहिए’ निया कहती है कि ‘आपको और मुझे’, जिसके बाद संजीव कहते हैं कृष्णा और सुदेश क्या कर रहे हैं। यह सुन दोनों के होश उड़ जाते हैं और कहते हैं कि अंग आप काउन्टर पर हैं तो खाना बनाना चाहिए।
हरपाल सिंह को याद कर कृष्णा अभिषेक हुए भावुक
संजीव कपूर से परेशान होकर भारतीय अभिनेता और हास्यकार कृष्णा अभिषेक रो पड़ते हैं और जोर से कहते हैं, ‘हरपाल जी कहां हो?’ इस पर मशहूर शेफ संजीव कहते हैं कि हर बात पर बोलना जरूरी नहीं है कम पर ध्यान दो। कृष्णा को इस तरह परेसान होता देख सभी हंसने लगाते हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



