digital products downloads

मां के साथ नजर आ रही ये बच्ची अब बन चुकी है सुपरस्टार, पिता-बेटे दोनों की बनी हीरोइन

मां के साथ नजर आ रही ये बच्ची अब बन चुकी है सुपरस्टार, पिता-बेटे दोनों की बनी हीरोइन

Image Source : INSTAGRAM/@KEERTHYSURESHOFFICIAL
मां के साथ नजर आ रही बच्ची को आपने पहचाना?

नयनतारा से लेकर समांथा रुथ प्रभु तक, साउथ सिनेमा में आज के समय में कई हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अभिनय से भी दर्शकों के दिल जीते हैं। फैंस के बीच इन अभिनेत्रियों का अलग ही क्रेज है। खास बात तो ये है कि ये हसीनाएं साउथ के साथ-साथ अब बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जादू बिखेर रही हैं। नयनतारा ने जहां शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में काम करके सुर्खियों बटोरीं तो वहीं समांथा भी ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेलः हनी बनी’ के जरिए हिंदी भाषी दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री फोटो में नजर आ रही ये बच्ची भी है, जिन्होंने 2024 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। फोटो में अपनी मां के साथ नजर आ रही ये बच्ची करीब 13 साल से फिल्मी दुनिया में एक्टिव है और मेगा स्टार नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य सहित साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी है। अगर अब भी आप इन्हें नहीं पहचान सके हैं तो बता दें, ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं।

पिता-बेटे दोनों की बनीं हीरोइन

कीर्ति सुरेश ने 2013 में आई मलयालम फिल्म ‘गीतांजलि’ से डेब्यू किया था, इससे पहले वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2000 में रिलीज हुई ‘पायलट्स’ में भी नजर आई थीं। वहीं कीर्ति सुरेश के तमिल और तेलुगु करियर की बात करें तो उन्होंने ‘इधु एना मायम’ (2015) और ‘नेनु सैलजा’ (2016) से शुरुआत की। कीर्ति सुरेश बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। 2024 में उन्होंने वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। खास बात तो ये है कि अभिनेत्री साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य दोनों की हीरोइन बन चुकी हैं। कीर्ति सुरेश ने 2019 में रिलीज हुई ‘मनमंधुडु 2’ में नागार्जुन और 2018 में रिलीज हुई ‘महानती’ में नागा चैतन्य के साथ काम किया था।

बड़े सुपरस्टार्स के साथ किया काम

कीर्ति सुरेश अब तक साउथ सिनेमा के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री नागार्जुन से लेकर थलापति विजय, नागा चैतन्य, मोहनलाल और महेश बाबू जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो वह दशहरा, लकरारू वारी पाटा, बेबी जॉन, भोला शंकर, महानती, सरकार और मिस इंडिया जैसी दमदार फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर भी कई फिल्मों में काम किया था। कीर्ति सुरेश को को पिछली बार फिल्म रिवोल्वर रीटा में देखा गया था, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

15 साल डेटिंग के बाद की शादी

कीर्ति सुरेश अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस ने 2024 में दुबई बेस्ड भारतीय बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी की थी, जो उनके क्लासमेट भी थे। दोनों स्कूल के समय से दोस्त थे और करीब 15 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इससे पहले 6 साल तक दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रहे। कीर्ति और एंटनी ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रही थीं।

ये भी पढ़ेंः एक साल में 180 गाने रिकॉर्ड करने वाला स्टार सिंगर, गिनीज बुक में बनाई जगह, सोने के कप में पीता था चाय

Tu Yaa Main: 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म, वीकेंड पर भी रही फुस्स

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp