
अरुषि चावला और करण पटेल
‘द 50’ शो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है, जिसमें सभी खिलाड़ियों के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिल रही है। आरुषि चावला को ‘द 50’ से एविक्शन ऑर्डर मिला। उनका नाम अनाउंस होने के बाद वह फूट-फूट कर रोने लगीं। महल से बाहर निकलते समय उन्होंने कृष्णा, ऋषि, शीनू, रिधिमा और करण से कहा कि उन्होंने उन्हें गलत समझा है। गेम के दौरान आरुषि के गेम खेलने की जमकर बुराई भी की, जब उन्होंने नेहल चुडासमा को डेंजर जोन में भेज दिया और उन पर शो में दोनों पार्टियों का साथ देने का भी आरोप लगा। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा, ‘मैं वैसी नहीं हूं, जो कुछ सोचती है कुछ बोलती है।’ ये एपिसोड आरुषि के कारण चर्चा में बना हुआ है।
आरुषि चावला द 50 से हुई बाहर
आरुषि चावला कौन हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। यह सवाल हर किसी के दिमाग में चल रहा है। आरुषि एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। उनका जन्म 1994 में दिल्ली में हुआ था। आरुषि ने माउंट कार्मेल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से हायर स्टडीज की, जहां उन्होंने केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।
अरुषि चावला रोडीज 17 में भी दिखा चुकीं दम
2017 में आरुषि डांस फैकल्टी मेंबर के तौर पर ‘वर्व: डांस क्रू’ में शामिल हुईं। उसके बाद साल 2018 में उन्होंने अपना खुद का डांस स्टूडियो शुरू किया। इसके बाद उन्हें पैराशूट, हीरो बाइक, माउंटेन ब्रीज स्ट्रिप्स और पॉन्ड्स जैसे कई एडवर्टाइजमेंट ऑफर किए गए। 2020 में आरुषि ने MTV रोडीज रेवोल्यूशन सीजन 17 में हिस्सा लिया। हाल ही में उन्होंने मिस स्कूबा इंडिया 2025 का टाइटल जीता। वह एक फिटनेस फ्रिक भी हैं, जिन्हें डांसिंग, पिलेट्स और कई दूसरी फिजिकल एक्टिविटीज करते देखा जा सकता है। उनका पूरा इंस्टाग्राम उनकी वर्कआउट पोस्ट से भरा पड़ा है।
अरुषि चावला और करण पटेल में हुई लड़ाई
द 50 में एक टेंशन वाला पल पूरे महल में तब झगड़े में बदल गया, जब डेंजर जोन को लेकर हुई अनबन से आरुषि और करण के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। बहस डेंजर जोन चुनने से ठीक पहले शुरू हुई। आरुषि ने भेजे जाने के आइडिया का कड़ा विरोध किया और जोर देकर कहा कि उसे बचाने के लिए कोई अलायंस नहीं है और वह एक आसान टारगेट होगी, लेकिन करण पटेल ने उसकी बात को खारिज कर दिया और उसे नेगेटिव कहा। इस पर आरुषि ने पलटवार करते हुए कहा, ‘तुम घमंडी हो करण पटेल।’ नेहल चुडासमा ने करण का बचाव करते हुए आरुषि को नार्सिसिस्टिक कहा, जबकि रिद्धि डोगरा ने उस पर दोमुंहा होने का आरोप लगाया और उसे सांप तक बोल दिया।
ये भी पढे़ं-
मुंबई मेट्रो दुर्घटना से आहत ऋतिक रोशन, सिस्टम पर उठाए सवाल, मौत के बाद सख्त सुरक्षा की मांग की
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



