digital products downloads

चिरंजीवी की आर्म स्लिंग देखकर घबराए फैंस, कीहोल सर्जरी के बाद मेगास्टार ने दी हेल्थ अपडेट

चिरंजीवी की आर्म स्लिंग देखकर घबराए फैंस, कीहोल सर्जरी के बाद मेगास्टार ने दी हेल्थ अपडेट

Image Source : INSTAGRAM/@CHIRANJEEVIKONIDELA
चिरंजीवी

मेगास्टार चिरंजीवी ने कीहोल सर्जरी के बाद फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। कुछ दिन पहले इस दिग्गज अभिनेता को आर्म स्लिंग के साथ देखा गया था, जिससे कई फैंस को हैरानी हुई कि क्या वह ठीक हैं। एक्टर ने अपने X अकाउंट पर इन अटकलों को दूर करते हुए कहा कि हाल ही में उनकी कंधे की एक छोटी सी कीहोल सर्जरी हुई है और अब वह ठीक हो रहे हैं। साथ ही फैंस की चिंता को दूर करने के लिए चिरंजीवी ने अपने डॉक्टर के बगल में खड़े होकर, बाएं हाथ को आर्म स्लिंग में सपोर्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

कीहोल सर्जरी के बाद अब कैसे हैं चिरंजीवी?

चिरंजीवी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बायां हाथ स्लिंग में था और वह उस डॉक्टर के पास खड़े नजर आए, जिन्होंने उनका इलाज किया था। कैप्शन में उन्होंने कहा, ‘कई शुभचिंतकों ने हाथ में स्लिंग देखने के बाद मेरी सेहत के बारे में पूछा है। यह बस कंधे की एक छोटी सी कीहोल सर्जरी थी। मैं ठीक हो रहा हूं और पहले से ही अपने रूटीन में वापस आ रहा हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रोसीजर को आसान और आरामदायक बनाने में उनकी देखभाल और एक्सपर्टीज के लिए सबसे अच्छे आर्थ्रोस्कोपी सर्जनों में से एक, डॉ. नितिन का दिल से धन्यवाद। आपके सभी प्यार, चिंता और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।’

चिरंजीवी जुड़वा पोते-पोती के बने दादा

कुछ दिन पहले चिरंजीवी ने राम चरण और उपासना कोनिडेला के लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा था और उनके नए जन्मे जुड़वा बच्चों के नामों की तारीफ की थी, जो पुरानी सांस्कृतिक विरासत से हैं। 70 साल के एक्टर ने राम की तारीफ भी की कि उन्होंने अपनी मां अंजना देवी, जो राम की दादी हैं। उनका सम्मान करते हुए उनका नाम बेबी अनवीरा देवी के नाम में शामिल कर दिया। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर 31 जनवरी को जुड़वा बच्चे हुए, एक लड़का और एक लड़की। उन्होंने अपने नए जन्मे बच्चों का नाम शिवराम और अनवीरा देवी रखा है।

ये भी पढे़ं-

पत्रलेखा ने पति राजकुमार राव का किया सपोर्ट, ट्रोलर को दिया करारा जवाब, बोलीं- दुनिया मेहनत नहीं देखती

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई बेटे नीर की नर्सरी, बताया घर का सबसे खास कमरा, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp