digital products downloads

रणबीर कपूर की फिल्म से चमकी IITian की किस्मत, 7 साल बड़ी नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस से लगा बैठा दिल, दे चुका है 8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज

रणबीर कपूर की फिल्म से चमकी IITian की किस्मत, 7 साल बड़ी नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस से लगा बैठा दिल, दे चुका है 8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज

Image Source : AMOL PARASHAR INSTAGRAM
अमोल पराशर।

बीते साल अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान खींचा है। यह शो भारत की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और वहां काम करने वाले डॉक्टरों की चुनौतियों पर केंद्रित है। मुख्य भूमिका में अमोल पाराशर हैं, जिनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, विनय पाठक और गरिमा विक्रांत सिंह जैसी प्रतिभाशाली कलाकारियां नजर आ रही हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया और आलोचकों की सराहना दोनों ने इस शो को चर्चा में ला दिया है और इसे कई प्लेटफॉर्म्स पर नंबर वन रैंकिंग मिली है। IMDb पर भी इसकी शानदार रेटिंग इसे लोकप्रियता का प्रमाण देती है।

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

अमोल पाराशर ने अभिनय की शुरुआत 2009 में आई फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से की थी, जिसमें मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर थे। इसके बाद वह ‘बबलू हैप्पी है’ और ‘ट्रैफिक’ जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में आई वेब सीरीज ‘ट्रिपलिंग’ से मिली, जिसमें उन्होंने चितवन का मजेदार और अनोखा किरदार निभाया। यह किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया और वह सीरीज के बाकी सीजन्स में भी दिखाई दिए। इसे IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है।

इन फिल्मों में किया काम

समय के साथ अमोल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक भरोसेमंद नाम बन गए हैं। उनकी हालिया फिल्मों में ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’, ‘सरदार उधम’, ‘कैश’, ’36 फार्महाउस’ और ‘स्वीट ड्रीम्स’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने दो वेब शो ‘कुल: द लिगेसी ऑफ द राइजिंग’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ में भी अभिनय किया, जो जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहे हैं।

एक्टर की पर्सन लाइफ

अमोल पाराशर का जन्म 17 सितंबर 1986 को हुआ। उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और एक प्रतिष्ठित कंपनी ZS एसोसिएट्स में अच्छी नौकरी छोड़ कर फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। शुरुआती दौर में उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने उन्हें वह पहचान दिलाई जो लंबे समय से उनका लक्ष्य थी। अपने अभिनय करियर के अलावा अमोल पाराशर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिलहाल अपनी फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ की को-स्टार कोंकणा सेन शर्मा को डेट कर रहे हैं। कोंकणा पहले अभिनेता रणवीर शौरी से शादी कर चुकी हैं और उनका एक बेटा हारून है। अमोल और कोंकणा के बीच लगभग सात साल का उम्र का अंतर है।

कैसे शुरू हुई रोमांस की चर्चा?

बीते दिनों ‘ग्राम चिकित्सालय’ की स्क्रीनिंग में यह जोड़ी पहली बार पब्लिक में साथ नजर आई, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। इस वेब सीरीज और अमोल के अभिनय ने दर्शकों को दिखाया कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की कहानियां भी जितनी संवेदनशील हैं, उतनी ही मनोरंजक और इमोशनल भी हो सकती हैं। अमोल पाराशर की मेहनत, उनका स्ट्रगल और उनके विविध किरदार उन्हें ओटीटी और बॉलीवुड में एक भरोसेमंद कलाकार के रूप में स्थापित करते हैं। 

ये भी पढ़ें:  10 दिन जेल में गुजारने के बाद राजपाल यादव को मिली जमानत, बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें

कौन हैं ‘धुरंधर’ वाले राहुल गांधी? ‘द फैमिली मैन’ से लेकर अक्षय कुमार की फिल्म भी कर चुके हैं प्रोड्यूस

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp