digital products downloads

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव हुई बीमार, शेयर की हेल्थ अपडेट, फैंस से की खास अपील

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव हुई बीमार, शेयर की हेल्थ अपडेट, फैंस से की खास अपील

Image Source : INSTAGRAM/@RAODYNESS
किरण राव को चिकनगुनिया हुआ

आमिर खान की एक्स वाइफ और बॉलीवुड फिल्ममेकर किरण राव ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ का अपडेट शेयर किया। फिल्ममेकर ने बताया कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है और अपनी रिकवरी जर्नी के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने रिकवरी के दौरान अपने दोस्तों से मिले सपोर्ट और प्यार की भी एक झलक दिखाई। किरण ने अपनी मुस्कुराते हुए एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उनकी बिल्ली भी दिखाई दे रही हैं।

किरण राव ने हेल्थ अपडेट शेयर किया

मंगलवार, 17 फरवरी को किरण राव ने इंस्टाग्राम पर सोफे पर लेटी हुई अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह कैमरे के लिए मुस्कुरा रही थीं। उनकी पालतू बिल्ली भी उनके पैरों के पास बैठी थी और कैमरे में देख रही थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘ठीक है दोस्तों, मुझे अब चिकनगुनिया हो गया है और हां मेरी एक बेहतरीन पैरामेडिक है, जो अपनी मां के बुखार पर समय पर नजर रख रही है।’

kiran rao

Image Source : INSTAGRAM/@RAODYNESS

किरण राव इंस्टाग्राम स्टोरी

किरण राव ने फैंस से की खास अपील

एक और स्टोरी में किरण ने अपनी रिकवरी जर्नी के बारे में बात की और लिखा, ‘धीरे-धीरे अपने दोस्तों के कार्ड्स देख रही हूं और अपनी रीडिंग पूरी कर रही हूं, जब मैं किताब पकड़ सकती हूं! मुझे पता है कि आप यह जानते हैं, लेकिन जोड़ों में बहुत दर्द है। सभी सावधानियां बरतें।’ चिकनगुनिया एक वायरल इन्फेक्शन है जो मच्छर के काटने से होता है। इससे तेज बुखार और जोड़ों में तेज दर्द होता है। यह संक्रमण आमतौर पर मच्छर के काटने के 3-7 दिनों के बाद दिखाई देता है। 

किरण राव का हिट करियर

किरण ने 2011 में फिल्म ‘धोबी घाट’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने पीपली लाइव और डेल्ही बेली जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं। डायरेक्शन में डेब्यू के बाद फिल्ममेकर ने दंगल, तलाश, सीक्रेट सुपरस्टार और सितारे जमीन पर जैसी हिट फिल्में प्रोड्यूस कीं। 2024 में किरण राव ने लापता लेडीज के साथ डायरेक्शन में वापसी की।

किरण राव अपकमिंग प्रोजेक्ट

किरण अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट लस्ट स्टोरीज 3 के रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, राधिका मदान, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और सिद्धार्थ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें-

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp