digital products downloads

सिनेमाघर में 100 दिनों तक चलने वाली पहली हिंदी फिल्म, राजेश खन्ना को बनाया सुपरस्टार

सिनेमाघर में 100 दिनों तक चलने वाली पहली हिंदी फिल्म, राजेश खन्ना को बनाया सुपरस्टार

Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE ULTRA BOLLYWOOD
राजेश खन्ना

सिनेमाघरों में पिछले दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ की धूम देखने को मिली, जो लगातार 2 महीने तक दर्शकों के बीच छाई रही और 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब जल्दी ही बड़े पर्दे पर इस फिल्म का दूसरा भाग ‘धुरंधरः द रिवेंज’ दस्तक दे रही है, जिसने अभी से दर्शकों का जोश हाई कर दिया है। लेकिन, क्या आप उस पहली हिंदी फिल्म का नाम जानते हैं जो 100 दिनों तक सिनेमाघरों पर पैर जमाए रही। ये फिल्म थी ‘आराधना’, जो 1969 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर लीड रोल में थे। यही वो फिल्म है, जिसने राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी बना दिया था।

आइकॉनिक जोड़ी का दिखा कमाल

1969 में रिलीज हुई ‘आराधना’ में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की आइकॉनिक जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये इतनी बड़ी हिट साबित होगी। देखते ही देखते सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और 100 दिन तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चलती रही। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शकों के लिए इसकी टिकटें मिलना तक मुश्किल हो गया था।

‘टू ईच हिज ओन’ पर बेस्ड थी फिल्म

‘आराधना’ की सफलता के साथ राजेश खन्ना का स्टारडम भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया और वह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे। ये फिल्म साल 1946 में आई ‘To Each His Own’ पर बेस्ड थी, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि 100 दिन तक सिनेमाघरों में टिकी रही। जी हां, ये पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे 100 दिनों तक सिनेमाघरों में दिखाया गया था। फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के अभिनय की खूब तारीफ हुई और फिल्म पर अवॉर्ड्स की भी बारिश हो गई। फिल्म के दोनों लीड कलाकारों को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला और फिल्म ने अन्य अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

आराधना की कहानी

शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना स्टारर ‘आराधना’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जो वंदना (शर्मिला टैगोर) के प्यार, बलिदान और मातृ प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है। वंदना का पति अरुण (राजेश खन्ना) एयरफोर्स में पायलट है, जिससे उसने सीक्रेट मैरिज की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही अरुण की मौत हो जाती है। एक तरफ किसी को उनकी शादी की जानकारी नहीं थी और दूसरी तरफ वंदना प्रेग्नेंट हो जाती है, जिसके बाद वंदना उसे समाज के डर से छोड़ देती है और फिर उसी की आया बनकर पास रहती है।

ये भी पढ़ेंः ‘हम साथ फिल्म कब कर रहे हैं?’ संजय लीला भंसाली से एक्ट्रेस ने पूछा सवाल, धुरंधर डायरेक्टर से भी मांग चुकी हैं काम

‘धुरंधर 2’ के सेट पर सेफ्टी नियमों की उड़ी धज्जियां? आदित्य धर की फिल्म पर BMC सख्त, प्रोडक्शन हाउस पर मंडराया खतरा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp