digital products downloads

प्रियंका चोपड़ा के लिए खास होने वाली है एसएस राजामौली की फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के लिए खास होने वाली है एसएस राजामौली की फिल्म

Image Source : INSTAGRAM@PRIYANKACHOPRA
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद घर वापसी कर रही हैं और 6 साल बाद अपने वतन की फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्टर कर रहे हैं। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को लेकर बात भी की है और इसे उनके करियर की डिफाइनिंग फिल्म बताया है। प्रियंका बुधवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा यहां अपने अभिनेता-गायक पति निक जोनास के साथ प्रीमियर में पहुंचीं। हमेशा की तरह न्होंने मेटैलिक कॉर्सेट ब्लाउज और ब्राउन एसिमेट्रिक स्कर्ट में रेड कार्पेट पर सबका ध्यान आकर्षित किया। अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ, प्रियंका ने अपनी आगामी भारतीय फिल्म ‘वाराणसी’ के बारे में बात की। उन्होंने एसएस राजामौली की जमकर प्रशंसा की और उनके साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रियंका एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, अभिनेत्री ने बताया, ‘फिल्म निर्माता एसएस राजामौली सर हैं और वे भारत के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म मेरे करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।’ 

2019 में की थी बॉलीवुड फिल्म

वाराणसी फिल्म से प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, क्योंकि उन्हें आखिरी बार 2019 में ‘द स्काई इज़ पिंक’ में देखा गया था। यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ तेलुगु सिनेमा में भी उनका डेब्यू है। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुंभा की भूमिका में होंगे। ‘वाराणसी’ का संगीत एमएम कीरावानी ने दिया है। इसका निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस ने किया है। फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक की घोषणा नवंबर 2025 में हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई थी। एसएस राजामौली ने भी एक छोटा टीज़र जारी किया है, जिसमें कई समयरेखाओं और स्थानों पर घटित होने वाली कहानी का संकेत मिलता है। टीज़र का अंत एक दमदार दृश्य के साथ होता है, जिसमें महेश मुख्य किरदार रुद्र के रूप में वाराणसी की गलियों में बैल पर सवार होकर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। दृश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस बीच, प्रियंका की आगामी फिल्म ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा, निकोलस स्टोलर की फिल्म ‘जजमेंट डे’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें ज़ैक एफ्रॉन, विल फेरेल और रेजिना हॉल मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की सीरीज का दुनियाभर में बजा डंका, ग्लोबली टॉप -10 में ट्रेंड करने लगी कहानी, पहला सीजन भी था हिट

जोधपुर की गलियों में बेफिक्र घूम रहीं डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल, तभी पड़ी शख्स की नजर, मां-बेटी ने चुटकियों में बना दिया बुद्धू

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp