digital products downloads

अब अपना वादा निभाएंगी एकता कपूर? तान्या मित्तल को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

अब अपना वादा निभाएंगी एकता कपूर? तान्या मित्तल को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

Image Source : INSTAGRAM@TANYAMITTALOFFICIAL, EKTARKAPO
एकता कपूर और तान्या मित्तल

टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने इंडस्ट्री को कई स्टार्स दिए हैं। एकता के सीरियल्स करीब 25 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता टीवी के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती रहती हैं। बीते दिनों बिग बॉस-19 में पहुंची एकता कपूर ने शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को भी एक शो ऑफर किया था। लेकिन शो खत्म हो जाने के बाद लोग ये बात भूल गए थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि एकता ने तान्या मित्तल को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके बाद लोगों को उनका वो पुराना वादा याद आ गया जो उन्होंने बिग बॉस-19 में किया था। 

एकता कपूर के शो में नजर आएंगी तान्या मित्तल?

बिग बॉस 19 में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया स्टार तान्या मित्तल खूब सुर्खियों में रही थी। यहां शो में जाते ही तान्या ने अपनी अमीरी की ऐसी शेखी बघारी कि लोगों को हजम नहीं हुई। इसके बाद उनकी सारी बातों का लोगों ने पोस्टमार्टम तक कर दिया था। इतना ही नहीं तान्या को ऑनलाइन ट्रोल भी खूब किया गया था। हालांकि भले ही तान्या मित्तल ये शो नहीं जीत पाई थीं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके ही नाम रही थीं। शो के दौरान एकता कपूर ने उन्हें एक शो देने का भी बात कही थी। अब एकता ने जैसे ही तान्या को फॉलो करना शुरू किया तो लोगों को उनका पुराना वादा याद आ गया। ऐसे में अब इस बात के भी कयास बढ़ गए हैं कि तान्या मित्तल जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि क्या तान्या मित्तल जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आती हैं या नहीं। 

सोशल सेंसेशन हैं तान्या मित्तल

तान्या मित्तल को लोगों ने बिग बॉस 19 से जाना था और इंस्टाग्राम पर भी उनकी फॉलोइंग खूब बढ़ गई थी। हालांकि तान्या बिग बॉस में आने से पहले ही एक सोशल मीडिया स्टार के तौर पर खदु को स्टेब्लिश कर चुकी थीं। लेकिन इस शो में उन्हें पहचान में काफी मदद मिली। हालांकि सलमान खान ने होस्टिंग के दौरान कई बार तान्या मित्तल की क्लास लगाई और उनकी गोल गोल बातों को लेकर भी फटकार लगाई थी। इसके बाद भी तान्या मित्तल अपनी बातों से बाज नहीं आई थीं। लोगों ने उनकी बातों को लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया था और तान्या बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही थी। तान्या को अभी भी इंस्टाग्राम पर 4.4 (44 लाख) मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर जल्द बनने वाली है फिल्म? द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने कर ली पूरी तैयारी

कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस, अंत तक हिलने नहीं देगी तगड़ी रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर, बॉक्स ऑफिस पर धमाके के बाद अब OTT पर देगी दस्तक

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp