digital products downloads

Toxic Teaser: ‘आई एम होम डैडी’, खूनी खेल लेकर आ रहे यश

Toxic Teaser: ‘आई एम होम डैडी’, खूनी खेल लेकर आ रहे यश

Image Source : TOXIC TEASER STILL
यश।

कन्नड़ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इसे लेकर फैंस का उत्साह पहले ही सातवें आसमान पर था और अब इसे देखने के बाद एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ गया है। गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्टेड ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में थ्रिल, एक्शन, खून खराबा, प्रतिशोध और रोमांस सब एक साथ देखने को मिलेगा। इस गैंगस्टर फिक्शन फिल्म में गोवा में बसी ड्रग्स की दुनिया की झलक पेश की गई है।

टीजर में दिखी झलक

‘इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग, सब से टराना भारी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, गिव अप राया, इट्स ओवर’, इस लाइन के साथ टीजर शुरू होता है। फिर यश की एंट्री धमाकेदार होती है, वो जकूजी में बैठे दिखते हैं और कहते हैं, ‘इट्स ओवर वेन आई से ओवर।’ फिर टीजर में कसीनों, खून, शराब की भरमार वाले सीन्स और अंत में आरी से गर्दन रेतता शख्स नजर आया है। टीजर के अंत में राया यानी यश का डायलॉग आता है, ‘आई एम होम डैडी।’

सत्ता, स्मगलिंग और गोवा का खूनी इतिहास

‘टॉक्सिक’ की पृष्ठभूमि गोवा के उन खूबसूरत मगर खतरनाक तटों पर सेट की गई है, जहाँ शांति के पीछे खून-खराबे और सत्ता का खेल चलता था। फिल्म के केंद्र में एक ऐसा नायक है जो किसी विरासत के दम पर नहीं, बल्कि अपनी फौलादी इच्छाशक्ति और ताकत के बल पर अपना साम्राज्य खड़ा करता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे स्मगलिंग के रास्ते युद्ध के मैदान में तब्दील हो जाते हैं और वफादारी की जगह गहरे शक और धोखे का बोलबाला हो जाता है। फिल्म केवल भारी-भरकम एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरे मनोवैज्ञानिक द्वंद्व को भी पर्दे पर उतारेगी। यश का किरदार काफी जटिल और भावनात्मक परतों वाला बताया जा रहा है। फिल्म के सिनॉप्सिस की एक पंक्ति, ‘उसके फैसलों के नतीजों से ज्यादा ताकतवर उसके अंदर की गहराई है’ संकेत देती है कि दर्शकों को यश का एक नया और गंभीर अवतार देखने को मिलेगा।

सितारों का जमावड़ा और भव्य पैमाना

निर्देशक गीतू मोहनदास के विजन के साथ बन रही इस फिल्म को मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में इसे भव्य स्तर पर डब करके रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट किसी सपने जैसी है, जिसमें यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे मंझे हुए कलाकार फिल्म के कैनवास को और भी विस्तृत बनाते हैं। इतने बड़े कलाकारों का एक साथ आना इस बात का प्रमाण है कि फिल्म का प्रोडक्शन वैल्यू अंतरराष्ट्रीय स्तर का होने वाला है।

बॉक्स ऑफिस की जंग और यश की रणनीति

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने की संभावना है। हालांकि रिलीज डेट्स के टलने की अटकलें अक्सर लगती रहती हैं, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि यश अपनी तारीख को लेकर काफी अडिग हैं। वह उगादी और ईद जैसे बड़े त्यौहारों की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। जानकारों का मानना है कि यश की रणनीति केवल पहले दिन के रिकॉर्ड तोड़ने तक सीमित नहीं है; वह एक ऐसी फिल्म पेश करना चाहते हैं जो लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकी रहे और ‘कल्ट क्लासिक’ का दर्जा हासिल करे।

ये भी पढ़ें:  Toxic Teaser: बर्फबारी के बीच शराब पीते हुए यश ने दिखाई खूनी खेल की झलक, बताया कब और कितने बजे आएगा टीजर

रिलीज से एक महीने पहले ही सामने आ गई ‘टॉक्सिक’ की कहानी, अभी जारी भी नहीं हुआ यश की फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp