digital products downloads

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर सिंह को अमेरिकी नंबर से दी धमकी, मांगे थे 10 करोड़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर सिंह को अमेरिकी नंबर से दी धमकी, मांगे थे 10 करोड़

Image Source : RANVEER SINGH INSTAGRAM
रणवीर सिंह।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जो धमकी भरा वॉइस नॉट भेजा था वो मैसेज अमेरिकन नंबर से आया था। सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है।

अभी भी दर्ज नहीं हुई है एफआईआर

हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार हैरी बॉक्सर ने यह वॉइस नॉट रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजी थी। रणवीर सिंह को वायस नोट के जरिए धमकी उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भेजी थीं, इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है और जांच कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज नही की है, पुलिस प्रिलिमिनरी इंक्वायरी कर रही है।

पहले सामने आया था ये मामला

बता दें, ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह और ‘सिंघम’ निर्देशक रोहित शेट्टी को बीते दिनों में दो बार धमकी मिली। रोहित शेट्टी के घर हुई पांच राउंड फायरिंग के बाद 10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली धमकी मिली दी गई थी। इसके बाद 13 फरवरी को फिर धमकी दी गई। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने जिम्मेदारी ली। पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि धमकी में कहा गया इस, ‘रणवीर सिंह तूने सलाह दी थी न शिकायत करने की रोहित शेट्टी को अब तुम्हे बताएंगे तुम्हारी 7 पुस्ते कुछ न बिगाड़ पाएंगी हमारा। तुम दोनों के जितने मैनेजर है, वो कहा रहते है, कब आते है, कब जाते है, परिवार कहा रहता है। सब पता है। एक एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे वरना सुधर जाओ।’

बढ़ाई गई एक्टर की सिक्योरिटी

बता दें, पुलिस इसके बाद से मामले की जांच कर रही है, इतना ही नहीं इस बीच रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है। इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह या उनके परिवार के किसी भी शख्स की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:  करीना चाय संग रोज खाती हैं 5 रुपये वाला सस्ता बिस्किट, फोटो देख फैंस सरप्राइज, बोलीं- इसके साथ मजा कुछ और ही है

माहिका का बर्थडे स्पेशल बनाने में हार्दिक पांड्या ने नहीं छोड़ी कोई कसर, अब सामने आई सेलिब्रेशन की झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp