
राजपाल यादव
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं और सीधे अपने गांव भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। बीते रोज राजपाल यादव का भतीजी की शादी में दिलचस्प डांस देखने को मिला था। इसका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे अपने परिजनों के साथ भतीजी की शादी में जोरदार डांस दिखा रहे थे। अब भतीजी की विदाई समारोह में भावुक हुए राजपाल का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे भावुक अंदाज में अपनी भतीजी को विदाई दे रहे हैं।
शादी में जमकर नाचे थे राजपाल यादव
बता दे कि बीते सोमवार को राजपाल यादव को जेल से जमानत मिल गई थी। इसके बाद एक्टर सीधे अपने गांव भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। यहां राजपाल ने भतीजी की शादी में जमकर डांस किया था। इसका वीडियो सामने आया था जिसमें वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ जोरदार डांस दिखा रहे थे। अब भतीजी की शादी के बाद विदाई में भी राजपाल भावुक नजर आए और नम आंखों से उसे नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि राजपाल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ में करोड़ों रुपयों के विवाद के बाद खूब सुर्खियां बटोरते रहे थे और इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल में कुछ दिन रहने के बाद राजपाल यादव को जमानत मिल गई है।
कॉमेडी के किंग हैं राजपाल यादव
राजपाल यादव बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। राजपाल ने अपने करियर की शुरुआत मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म शूल से की थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद अपनी कद काठी के मुताबिक कॉमेडी किरदारों में ऐसा रंग जमाया कि बॉलीवुड के सबसे चहेते और दिलचस्प एक्टर बन गए। आज बॉलीवुड में कॉमेडी की शान माने जाने वाले राजपाल को हर कोई पसंद करता है और उन्हें लगातार फिल्मों में कास्ट करते रहते हैं। आईएमडीबी की मानें तो 20 से ज्यादा ऐसी फिल्में हैं जिनमें राजपाल ने काम किया है और रिलीज की तैयारी कर रही हैं। अब राजपाल को स्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स भी काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा को 150 करोड़ रुपयों के बिटकॉइन मामले में मिली जमानत, एक और मामले में काट चुके हैं जेल
Kennedy Movie Review: अंधेरे और सन्नाटे के बीच खोई ‘कैनेडी’ की कहानी, राहुल भट ने संभाली कमान
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



