digital products downloads

आ गया कोंकणा सेन शर्मा की ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर

आ गया कोंकणा सेन शर्मा की ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर

Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB NETFLIX INDIA
अक्यूज्ड का ट्रेलर रिलीज।

नेटफ्लिक्स ने इस महीने की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया था। इसमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘अक्यूज्ड’ का नाम भी शामिल था, जिसने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी। कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर ‘अक्यूज्ड’ का आधिकारिक ट्रेलर शनिवार यानी 21 फरवरी, 2026 को जारी किया गया, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

अक्यूज्ड का ट्रेलर रिलीज

अक्यूज्ड के ट्रेलर की बात करें तो ये पोलैंड में सेट एक सस्पेंस-ड्रामा है, जिसकी कहानी का केंद्र डॉक्टर गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) और उसकी लेस्बियन पार्टनर मीरा (प्रतिभा रांटा) हैं। गीतिका, पोलैंड के एक जाने-माने हॉस्पिटल में एचओडी के तौर पर काम कर रही है और एक मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट है। वह डीन बनने की तैयारी कर रही है और अपनी पार्टनर मीरा के साथ मिलकर बच्चे अडॉप्ट करने की प्लानिंग करती है। तभी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती है। उस पर यौन दुराचार के आरोप लगते हैं, जिसके चलते गीतिका की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में भूचाल आ जाता है। इसके पीछे कौन है और सच क्या है, इसका पता अक्यूज्ड देखने पर ही चलेगा।

कब रिलीज हो रही है अक्यूज्ड?

जानकारी के लिए बता दें कि ‘अक्यूज्ड’ का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। मेकर्स ने ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- “एक गुमनाम संदेश। और मीरा और गीतिका की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। 27 फरवरी को रिलीज़ हो रही ‘अक्यूज़्ड’ सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।”

अक्यूज्ड के ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘अक्यूज्ड’ के ट्रेलर पर जकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूट्यूब यूजर ने कमेंट किया, “वाह! ये तो कमाल है!!” दूसरे ने लिखा, “हे भगवान! इसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। कितना बढ़िया ट्रेलर है! मुझे कोंकणा बहुत पसंद हैं, ये मेरे पसंदीदा हैं।” वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्मांकन, साउंड और बैकग्राउंड म्यूजिक की भी सराहना की, एक यूजर ने लिखा, “क्या शानदार फिल्मांकन, साउंड और बैकग्राउंड म्यूजिक है!”

अक्यूज्ड की कास्ट

कोंकणा और प्रतिभा के अलावा, फिल्म में मशहूर अमरोही भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने लिखी है और इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है, जिन्होंने आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की 2022 में आई फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का निर्देशन किया था।

ये भी पढ़ेंः दिल लगाना मना थाः एक गाने ने बदली दो छोटे लड़कों की किस्मत, रातोंरात हुए मशहूर, खरीदी लाखों की मर्सिडीज

Shakira India Tour: 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, जानें तारीख से लेकर शहर तक की डिटेल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp