
अरशद वारसी और अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और अरशद वारसी बीते साल जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे और दोनों की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी लीड रोल में नजर आई थीं और सौरभ शुक्ला ने जज का किरदार निभाया था। अब दोनों एक बार फिर से साथ में स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय को रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में खलनायक की भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब एक नए इंटरव्यू में अरशद ने अक्षय के साथ अपने कोलेबोरेशन की पुष्टि की है, जो गोलमाल 5 हो सकती है।
क्या बोले अरशद वारसी
हाल ही में, वैरायटी इंडिया ने पुष्टि की कि रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के लिए एक बड़ा कास्टिंग स्टंट किया है, जिसमें अक्षय कुमार अजय देवगन और उनके गिरोह के सामने खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर के साथ-साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे और कुणाल खेमू भी होंगे। शरमन जोशी और करीना कपूर खान की भी इस फ्रेंचाइज़ में वापसी की संभावना है। पिंकविला को दिए एक नए इंटरव्यू में अरशद ने अक्षय के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात की और गोलमाल 5 की ओर इशारा किया। उन्होंने पुष्टि की कि वेलकम टू द जंगल के बाद वह अक्षय के साथ काम करेंगे। चूंकि वह गोलमाल 5 पर काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, इसलिए उनके इस खुलासे से अक्षय के फिल्म में होने की ओर संकेत मिलता है।
जल्द हो सकती है घोषणा
अरशद वारसी ने बताया, ‘हम एक और फिल्म साथ में कर रहे हैं। अभी काम शुरू होगा। बड़ी मजेदार फिल्म है। देखते हैं। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।’ अरशद और अक्षय को एक और प्रोजेक्ट में साथ देखना दिलचस्प होगा, और अगर यह गोलमाल 5 हुई तो प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार तोहफा होगा। इस बीच, अरशद की आने वाली फिल्म किंग भी पाइपलाइन में है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- ‘जब मैं 18 साल का था’, ऋतिक रोशन ने अपने शिक्षक एमएम बेग को किया नमन, बताया एक्टिंग गुरु
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



