
अनुराग कश्यप
द केरल स्टोरी 2 इसी महीने की 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म आलोचनाओं में घिर गई है। हाल ही में अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म को प्रोपोगेंडा फिल्म करार दिया था। अब अनुराग कश्यप के इस बयान का द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने करारा जवाब दिया है। हाल ही में कोच्चि हवाई अड्डे पर फिल्म निर्माता से इस सीक्वल के बारे में सवाल किया गया, जिसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है और निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। कश्यप ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, ‘बकवास फिल्म। केरल स्टोरी एक घटिया फिल्म है। यह प्रोपेगेंडा है, बकवास है, घटिया फिल्म। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता, जैसे बीफ खिला रहा है। इसे बकवास कहते हैं। वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं, लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्म निर्माता लालची आदमी है। वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है।’
डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब
अनुराग कश्यप के जवाब में द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने एक वीडियो बयान में कड़ा खंडन जारी किया, साथ ही अभिनेता प्रकाश राज और अन्य की आलोचना को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई ऐसा किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता, मैं एकदुम मानता हूं, कोई ऐसा किसी को लड्डू भी नहीं खिला सकता। दुर्भाग्यवश, हमारे समाज में हमारी मासूम बेटियों को, उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए, उनको बीफ खिलाया जा रहा है, ये एक अपराध है। समस्या ये है कि अनुराग कश्यप जी मानसिक रूप से डरबल हो गए हैं, उनको हर चीज से दिक्कत है, उनको ब्राह्मणों से दिक्कत है, उनको नेटफ्लिक्स से दिक्कत है, उनको फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत है, इस आदमी को हर चीज से दिक्कत है। उन्होंने आगे कहा, ‘इन्होंने एक फिल्म बनाई थी, द गर्ल इन येलो बूट्स, हमें इनमें कल्पना किया है एक पिता और पुत्री के नैतिक संबंध को। एक सभ्य समाज में ये सोचने के पराए हैं, पर ये आदमी मानसिक रूप से डरबल हो गया है और समाज ने भी इसको गंभीरता से लेना छोड़ दिया है।’ इनकी सारी फिल्में पिछली कहीं सालों से फ्लॉप हैं। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इनको साधबुद्धि दे।
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने पक्की कर दी शादी की खबरें, विजय देवरकोंडा की बनेंगी दुल्हन, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहा 33 साल का बिजनेसमैन? जानें क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



