digital products downloads

‘सिर्फ फर्ज निभा रहा हूं’, निरहुआ को ‘पत्नी से नहीं प्यार’, एक्टर के बयान से मचा बवाल

‘सिर्फ फर्ज निभा रहा हूं’, निरहुआ को ‘पत्नी से नहीं प्यार’, एक्टर के बयान से मचा बवाल

Image Source : INSTAGRAM/@DINESHLALYADAV
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ।

निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। निरहुआ ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भी काम किया है और प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन तले बनी दो भोजपुरी फिल्मों के हीरो रह चुके हैं। निरहुआ ने स्क्रीन पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है, आम्रपाली दुबे के साथ तो उनकी जोड़ी हिट है। लेकिन, क्या आप जानते हैं निरहुआ अपनी रियल लाइफ हीरोइन यानी पत्नी से प्यार नहीं करते और ये बात खुद निरहुआ ने कही है। उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि उनकी शादी उनके माता-पिता ने जबरन कराई थी।

पत्नी से कभी नहीं हुआ प्यार

निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की। निरहुआ ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा- ‘मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी। मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वह नहीं माने। मुझे भी उसका मलाल रहा। जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया। मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया। मैं बस फर्ज निभा रहा हूं। माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं। उस बात का गिल्ट भी होता है।’

निरहुआ देंगे बच्चों को आजादी

निरहुआ ने कहा- ‘मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा, मैंने कहा कि तुमको ये नहीं करना है। मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े। मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ। मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है।’

निरहुआ की शादी

बता दें, निरहुआ की शादी को 26 साल हो चुके हैँ। भोजपुरी सुपरस्टार ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। निरहुआ की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ कभी तस्वीरें शेयर नहीं करते। दूसरी तरफ उनका नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है, जिनके साथ स्क्रीन पर उनकी जोड़ी हिट है।

ये भी पढ़ेंः BAFTA 2026 में भारतीय फिल्म BOONG ने मारी बाजी, बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर रचा इतिहास


79वें BAFTA में छाईं आलिया भट्ट, झिलमिल GUCCI गाउन पहन बनीं अप्सरा, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp