digital products downloads

दोस्त की शादी में राधिका मर्चेंट का दिखा रॉयल लुक, गुलाबी लहंगे में लूटी महफिल

दोस्त की शादी में राधिका मर्चेंट का दिखा रॉयल लुक, गुलाबी लहंगे में लूटी महफिल

Image Source : AMBANI UPDATE INSTAGRAM
दोस्त की शादी में राधिका मर्चेंट।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी हाल ही में जामनगर में आयोजित एक भव्य और हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शामिल हुए। यह शादी गुजरात के बिजनेसमैन अहाना रहेजा और यश पटेल की थी। समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका का ग्रेसफुल अंदाज खास तौर पर चर्चा में रहा। शादी से जुड़े एक नए वीडियो में राधिका ब्राइड्समेड की भूमिका निभाती नजर आईं। क्लिप में वह दुल्हन के वेडिंग वेन्यू पर आने से पहले गलियारे से नीचे की ओर शालीनता के साथ चलती दिख रही हैं। उनके आत्मविश्वास, मुस्कान और एलिगेंट चाल ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

राधिका मर्चेंट का रानी पिंक लहंगा

इस खास मौके के लिए राधिका ने रानी पिंक रंग का सिल्क लहंगा चुना, जिस पर गोल्डन ब्रोकेड एम्ब्रॉयडरी बेहद खूबसूरती से की गई थी। उनके ब्लाउज में एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर, चौड़ी U-नेकलाइन, क्रॉप्ड हेमलाइन और बैकलेस डिजाइन था, जो ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ रहा था। उन्होंने इसे एक मैचिंग, घेरदार लहंगे और किनारों पर शेल टैसल से सजे दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। अंबानी परिवार के फैशन की बात ज्वेलरी के बिना अधूरी मानी जाती है। राधिका ने इस लुक के साथ एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, ब्रेसलेट और अंगूठियां पहनीं। खुले बालों और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके पूरे अंदाज को और निखार दिया।

यहां देखें वीडियो

बारात में मस्ती और दूसरा लुक

शादी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया, जिसमें राधिका और अनंत अपने दोस्त की बारात में जमकर डांस करते दिखाई दिए। इस दौरान मशहूर सिंगर मीका सिंह लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कपल की एनर्जी और मस्ती भरे मूव्स ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। इस मौके पर अनंत ने नेवी ब्लू ब्रोकेड-एम्ब्रॉयडरी वाली पारंपरिक शेरवानी पहनी, जिसे उन्होंने एविएटर सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया। उनका लुक क्लासिक और रॉयल था। वहीं राधिका ने एक सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट आइवरी को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें सिल्वर सीक्विन वर्क, नाजुक सफेद धागे की एम्ब्रॉयडरी और टैसल एम्बेलिशमेंट था। उन्होंने इस लुक को एक खूबसूरत डायमंड पेंडेंट और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया। हल्के मेकअप और हाफ-अपडू हेयरस्टाइल ने उनकी स्टाइलिंग को सादगी के साथ शानदार बना दिया।

टेलर स्विफ्ट वाली अफवाह

इस शादी को लेकर एक और चर्चा तब शुरू हुई जब कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि पॉप स्टार टेसर स्विफ्ट ने समारोह में परफॉर्म किया। हालांकि बाद में साफ हुआ कि यह दावा गलत था। वायरल वीडियो में नजर आने वाली कलाकार दरअसल ऐशले लीचिन थीं, जो टेलर स्विफ्ट की हमशक्ल के रूप में जानी जाती हैं और उनके अंदाज में परफॉर्म करती हैं।

राधिका मर्चेंट के बारे में

राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं और अंबानी परिवार की छोटी बहू हैं। वह एक प्रशिक्षित इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और अपने परिवार की फार्मास्युटिकल कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा भी हैं। उनकी शादी 2024 में उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से हुई। अनंत आकाश अंबानी और ईशा अंबानी पीरामल के छोटे भाई हैं। कुल मिलाकर जामनगर की इस शाही शादी में राधिका और अनंत का स्टाइल, सादगी और उत्साह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। चाहे ब्राइड्समेड के रूप में उनकी ग्रेस हो या बारात में उनकी मस्ती, दोनों ने हर अंदाज में अपनी अलग छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें:  Dhurandhar 2 में कौन हैं बड़े साहब, अब रणवीर सिंह के आगे खड़ा होगा जबरा सुपरस्टार? हो गया खुलासा

फराह खान के पति का ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैंस शॉक, तस्वीरें देख नहीं कर पा रहे यकीन, बोले- उम्र घट गई या AI का कमाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp