digital products downloads

होली से पहले OTT पर धमाका, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा गुलजार, बड़ी फिल्में-सीरीज की लगी लाइन, कर लें बिंज-वॉच की तैयारी

होली से पहले OTT पर धमाका, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा गुलजार, बड़ी फिल्में-सीरीज की लगी लाइन, कर लें बिंज-वॉच की तैयारी

Image Source : NETFLIX
प्रियंका चोपड़ा, प्रतिभा रांटा और कोंकना।

फरवरी अपने आखिरी पड़ाव पर है और रंगों के त्योहार होली की तैयारियां भी तेज हो चुकी हैं। सिनेमाघरों में जहां नई फिल्मों की बहार है, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स भी इस हफ्ते कई बड़ी रिलीज लेकर आए हैं। सोमवार की शुरुआत ही दो चर्चित टाइटल्स से हुई। पैराडाइस सीजन 2 और ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स का फिनाले, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स भी अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहे हैं। रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, बायोपिक और सोशल ड्रामा हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। आइए इस हफ्ते की प्रमुख OTT रिलीज पर नजर डालते हैं।

साइको सैयां

रोमांटिक थ्रिलर सीरीज साइको सैयां 24 फरवरी से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। इसमें तेजस्वी प्रकाश, रवि किशन और अनुज सिंह ढाका मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज प्यार, जुनून और सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है।

द ब्लफ

हॉलीवुड में सक्रिय बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की एक्शन थ्रिलर फिल्म The Bluff 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर ने किया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म फरवरी की बड़ी रिलीज़ में शामिल है।

ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2

रीजेंसी एरा पर आधारित पॉपुलर सीरीज ब्रिजर्टन का सीजन 4 पार्ट 2, 26 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा। पहले पार्ट में बेनेडिक्ट और सोफी की केमिस्ट्री को काफी सराहना मिली थी। नए एपिसोड्स में जोनाथन बेरी और साइमन ऐशले एंथनी और केट के रूप में वापसी करेंगे।

एक के बाद एक लड़ाई

गोल्डन ग्लोब जीतने और ऑस्कर के लिए नामांकित इस एक्शन थ्रिलर में लियोनार्डो डीकेप्रियो मुख्य भूमिका में हैं। वन बैटल आफ्टर अनदर 26 फरवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर आएगी। कहानी बॉब नामक शख्स की है, जिसकी बेटी विला रहस्यमय ढंग से गायब हो जाती है। इसके बाद वह उसे खोजने के लिए एक खतरनाक सफर पर निकलता है।

इक्कीस

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 26 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने लीड रोल निभाया है, जिन्होंने इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर आधारित है।

इक्कीस कुड़ी

शहनाज गिल स्टारर इक्कीस कुड़ी अब 26 फरवरी से चौपाल पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में शहनाज डबल रोल में नजर आती हैं और कहानी शादी व रिश्तों को महिला दृष्टिकोण से पेश करती है।

अक्यूज्ड

सस्पेंस ड्रामा एक्यूज्ड 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म पोलैंड में सेट एक रहस्यमयी कहानी को दर्शाती है।

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम

मराठी फिल्म क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम 27 फरवरी 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सचिन खेडेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चंदेकर और प्राजक्ता कोली जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म मराठी स्कूलों में घटते नामांकन और अंग्रेजी माध्यम के प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे को उठाती है।

ये भी पढ़ें:  विजय से पहले रश्मिका की लाइफ में आया था फेमस स्टार, पहली फिल्म के सेट पर परवान चढ़ा प्यार, सगाई के बाद टूटा रिश्ता

Dhurandhar 2 में कौन हैं बड़े साहब, अब रणवीर सिंह के आगे खड़ा होगा जबरा सुपरस्टार? हो गया खुलासा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp