digital products downloads

बेटे के जन्म के बाद पहली बार दिखीं कैटरीना कैफ, एक झलक से चुराई लाइमलाइट, मुस्कुराते चेहरे पर दिखा नई मम्मी का ग्लो

बेटे के जन्म के बाद पहली बार दिखीं कैटरीना कैफ, एक झलक से चुराई लाइमलाइट, मुस्कुराते चेहरे पर दिखा नई मम्मी का ग्लो

Image Source : VIRAL BHAYANI
कैटरीना कैफ।

बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ हाल ही में बेटे विहान की मां बनी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान और बेटे के जन्म के बाद भी वो लाइमलाइट और कैमरे की नजरों से दूर रहीं। अब उन्होंने मां बनने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आकर अपने फैंस को खुश कर दिया है। 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद से ही कैटरीना पूरी तरह लाइमलाइट और सोशल मीडिया से गायब थीं और अपनी रिकवरी व मदरहुड एन्जॉय कर रही थीं। लो प्रोफाइल प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद जब कैटरीना पहली बार लोगों के सामने आईं तो उनके चेहरे खिल उठे और लोगों का यही कहना था कि वो मां बनने के बाद और भी ज्यादा ग्लो करने लगी हैं। एक्ट्रेस ने भी चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ अपनी उपस्थिति को और अधिक खास बना दिया।

वीडियो में दिखी कैटरीना

सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस फिटनेस ट्रेनर यासमीन करांचीवाला के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को कार में बैठे बातचीत करते देखा जा सकता है। दोनों को साथ देखकर यही कहा जा सकता है कि कैटरीना एक बार फिर अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने वाली हैं। कैटरीना कैफ ने चेहरे को ब्लैक मास्क से कवर किया है। इसके बावजूद वो मुस्कुराती हैं और फिर कैमरे की ओर देखकर वेव भी करती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘कैटरीना कैफ ग्लोइंग मम्मी हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का ग्लो और अधिक बढ़ गया है।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘उनकी ये स्माइल कितने दिनों से मिस कर रहे थे।’

सोशल मीडिया पर दी थी बेटे के नाम की जानकारी

विक्की और कैटरीना ने साल 2025 के अंत में एक बेहद इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘विहान’ बताते हुए लिखा था, ‘हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल… प्रार्थनाएं कबूल हुईं… हमारी दुनिया एक पल में बदल गई है।’ इस पोस्ट ने न केवल उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को भावुक कर दिया था।

विक्की कौशल ने कैटरीना को बताया ‘वॉरियर’

पिता बनने के इस नए अनुभव पर बात करते हुए विक्की कौशल काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कैटरीना की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘वॉरियर’ (योद्धा) बताया। विक्की ने कहा कि प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने के शुरुआती दिनों तक कैटरीना ने जिस मजबूती से सब संभाला, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने ‘न्यू डैड’ बनने के अहसास को अपने जीवन का सबसे सुखद और जमीन से जुड़ा अनुभव बताया।

शादी के चार साल और नया सफर

9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने वाला यह कपल अब अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर को जी रहा है। प्रोफेशनल लाइफ और पेरेंटहुड के बीच बैलेंस बनाने की उनकी कोशिश को कलीग्स और फैंस का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विहान के आने के बाद कौशल परिवार में खुशियों का माहौल है और फैंस अब इस नन्हे नवाब की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दर्द में दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बयां की सर्जरी के बाद की हालत, लिवर कैंसर के बाद अब पेट से निकाला गया सिस्ट

हलक में अटक जाएगा पानी, सुनाई देने लगेंगी भयानक आवाजें, सच्ची घटनाओं से भरी है खौफनाक सीरीज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp