digital products downloads

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच है कितना एज गैप?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच है कितना एज गैप?

Image Source : STILL FROM FILM
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।

भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कपल्स में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, इस जोड़ी ने उदयपुर की खूबसूरत वादियों को अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए चुना है। जैसे-जैसे ‘विरोश’ की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। अब दोनों की शादी को सिर्फ एक दिन ही बाकी रह गया है।

विजय और रश्मिका के बीच उम्र का फासला

प्रशंसकों के बीच अक्सर इस पावर कपल की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती है। अगर विजय और रश्मिका की उम्र के अंतर पर नजर डालें, तो विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था, जिससे वह वर्तमान में 36 वर्ष के हैं और इस साल अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था, जिसके अनुसार वह अभी 29 वर्ष की हैं। इस तरह, विजय अपनी होने वाली पत्नी रश्मिका से उम्र में लगभग 7 साल बड़े हैं। हालांकि उनकी केमिस्ट्री को देखकर यह साफ है कि उनके बीच का तालमेल उम्र के इन फासलों से कहीं ऊपर है।

शादी का आधिकारिक ऐलान और ‘विरोश’ नाम की कहानी

विजय और रश्मिका ने 22 फरवरी को एक बेहद भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने इस खास मौके को अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हुए बताया कि उनकी शादी का आधिकारिक नाम ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ (The Wedding of VIROSH) होगा। अपने संदेश में उन्होंने लिखा, ‘हमारे प्यारों, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते, आप वहां मौजूद थे। आपने हमें इतने प्यार से एक नाम दिया ‘VIROSH’। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन का नाम आपके सम्मान में रखते हैं। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे।’ इस संदेश ने यह साफ कर दिया कि यह कपल अपने प्रशंसकों के साथ कितना गहरा जुड़ाव महसूस करता है।

वायरल हुआ शादी का कार्ड और इनविटेशन

शादी से कुछ दिन पहले, इंटरनेट पर एक कथित वेडिंग कार्ड भी खूब वायरल हुआ। इस कार्ड में विजय की ओर से एक प्यारा सा संदेश लिखा था, ‘मैं एक बेहद खास खबर साझा करने और आपको अपनी जिंदगी के इस बड़े पल का हिस्सा बनाने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी और निजी सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे।’ कार्ड में आगे लिखा था कि उनके सफर का हिस्सा रहे लोगों की मौजूदगी इस मौके को और भी खास बना देगी। 

उदयपुर में प्री-वेडिंग उत्सव की धूम

शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को कपल ने मेहमानों के लिए एक शानदार डिनर का आयोजन किया, जिससे जश्न की आधिकारिक शुरुआत हुई। मंगलवार को माहौल को और भी मजेदार बनाने के लिए एक ‘फ्रेंडली क्रिकेट मैच’ (विरोश प्रीमियर लीग) का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों परिवारों और दोस्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिलहाल पूरा सोशल मीडिया इस ‘रॉयल वेडिंग’ की तस्वीरों और अपडेट्स का इंतजार कर रहा है। बता दें, रश्मिका मंदाना पहले एक्टर रक्षित शेट्टी संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए।

ये भी पढ़ें:  अंबानी परिवार के सबसे बड़े सदस्य का अनोखे अंदाज में मनाया गया बर्थडे, पूरी फैमिली पहुंची नाथद्वारा

बेरहम दुनिया को कोसते हुए अरिजीत सिंह ने साफ किए रिटायरमेंट प्लान, दिए गहरे संकेत, बोले- कौन जानता है आगे क्या होगा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp