digital products downloads

‘लोग जल्दी भूल जाते हैं’, बॉर्डर 2 की सफलता के बाद खुलकर बोले अहान शेट्टी

‘लोग जल्दी भूल जाते हैं’, बॉर्डर 2 की सफलता के बाद खुलकर बोले अहान शेट्टी

Image Source : INSTAGRAM@AHAN.SHETTY
अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड में 90 के दशक में एक एक्शन हीरो के तौर पर आए थे और आज भी उनकी स्टारडम जारी है। अभी भी फिल्मों में उनकी एक्टिंग और फिटनेस को देख फैन्स चौंक जाते हैं। अब अपने पिता सुनील शेट्टी की तर्ज पर हीरो बने उनके बेटे अहान शेट्टी भी फिल्मी दुनिया के दांवपेंच सीख रहे हैं। बीते दिनों बॉर्डर 2 में लीड रोल में नजर आए अहान ने हाल ही में अपने करियर के उतार चढ़ाव पर चर्चा की है। साथ ही पहली फिल्म के बाद 4 साल तक लगे ब्रेक को लेकर भी अपना तर्जुबा शेयर किया है। 

क्या बोले अहान शेट्टी?

फिल्मफेयर से बात करते हुए अहान ने कहा कि तुलनाओं का उन पर पहले तो असर पड़ता था और कभी-कभी अब भी पड़ता है, लेकिन उन्हें एहसास हो गया है कि लोग उनसे क्या उम्मीद करते हैं या उनकी तुलना कैसे करते हैं, इस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है, वे सिर्फ अपनी मेहनत को ही नियंत्रित कर सकते हैं। स्टार किड के टैग से लड़ने के बजाय, मैंने खुद को पूरी तरह से तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया। कड़ी मेहनत की। गहराई से पढ़ाई की। समय से पहले पहुंच गया। अगर लोग मेरी इतनी बारीकी से जांच करेंगे, तो बेहतर होगा कि मैं उन्हें कुछ ऐसा दूं जिसकी वे जांच कर सकें। अहान ने कहा कि फिल्मों के बीच चार साल के अंतराल ने उन्हें एक महत्वपूर्ण बात सिखाई, कि लोग जल्दी भूल जाते हैं, लेकिन गुणवत्ता को कभी नहीं भूलते। उन्होंने आगे कहा कि वे जल्दबाजी में प्रोजेक्ट शुरू करके भुला दिए जाने वाली फिल्म बनाने की बजाय इंतजार करना और कुछ यादगार बनाना पसंद करेंगे।

4 साल तक नहीं मिला था काम

बता दें कि अहान शेट्टी ने साल 2021 में ही अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म तड़प में तारा सुतारिया के साथ डेब्यू किया था। फिल्म को मिलन लूथिया ने डायरेक्ट किया था और सौरभ शुक्ला भी अहम रोल में दिखे थे। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद कोई खास जगह नहीं बना पाई और गुमनामी में रह गई। डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद अहान शेट्टी को काफी मुश्किलें हुईं और अच्छे किरदारों के लिए 4 साल तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद अहान के खाते में आई फिल्म बॉर्डर 2 जिसमें उन्होंने दमदार किरादर निभाया और खूब तारीफें बटोरीं। 

ये भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, रिलीज के लिए तैयार है अक्षय कुमार की भूत बंगला का पहला गाना, शेयर किया टीजर

पीएम मोदी की इजराइल यात्रा पर बजी 90 साल पुरानी धुन, देशभर की मॉर्निंग अलॉर्म थी कभी ये रेडियो ट्यून

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp